City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- खनिज अधिकारी पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार…

 

  • रिपोर्ट – रबाब खान 

– पुलिस ने बोलेरो सहित 11 वाहन किए बरामद
– ग्योड़ी बाबा के पास केन नदी पर किया था हमला

बांदा। अवैध खनन कराने वाले बालू चोरों की नकेल कसने गए खनिज अधिकारी पर ग्योड़ी बाबा केन नदी के पास जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में खनिज अधिकारी के साथ मारपीट की गई थी और सुरक्षा कर्मियों को भी पीटकर असलहे छीनने का प्रयास किया था। इस मामले पर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हमलावरों के पास से बोलेरो जीप सहित 11 वाहन बरामद किए गए हैं।

गौरतलब हो कि 20 सितंबर को खनिज अधिकारी सुभाष सिंह अवैध खनन की सूचना पर पुलिस बल के साथ गंछा खदान गए हुए थे। अवैध खनन में संलिप्त पप्पू निषाद पुत्र पुन्ना निवासी ग्योड़ीबाबा व अज्ञात लोगों द्वारा रास्ता रोककर न सिर्फ खनिज अधिकारी श्री सिंह के साथ मारपीट की गई थी बल्कि सुरक्षा कर्मियों को पीटकर असहले छीनने का प्रयास किया गया था। खनिज अधिकारी ने किसी तरह झाड़ियों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई थी। इस मामले पर खनिज अधिकारी के द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था और रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। खनिज अधिनियम एवं सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई थी। खान अधिकारी पर हुए हमले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी आलोक मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अवधेश मिश्र, आरक्षी अभिषेक पांडेय, पंकज कुमार और अनिल कुमार जगह-जगह छापामारी कर अभियुक्तगण पप्पू निषाद पुत्र पुन्ना निवासी ग्योड़ीबाबा, मोहम्मद हफीज उर्फ बबलू पुत्र मोहम्मद रफी निवासी मर्दननाका, संजय यादव पुत्र मइयादीन निवासी बलखंडीनाका, विनोद निषाद पुत्र छाई निषाद ग्योड़ी बाबा, मिथलेश पुत्र मेवालाल ग्योड़ीबाबा थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने छह अदद मोटरसाइकिल, एक अदद बोलेरो, चार अदद ट्रैक्टर, दो ट्राली सहित दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दुस्साहस: घर में सो रही युवती को चार दबंगों नें अगवा कर किया गैंगरेप

City News Uttar Pradesh

बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज सुखराम सिंह बने इंस्पेक्टर

City News Uttar Pradesh

Banda : सम्मान करने से विकसित होती है प्रतिस्पर्धा की भावना – अपर निदेशक …

भाजपा बिसंडा मंडल की बैठक: विधायक नें समझाया जीत की रणनीति …

चर्चित कारतूस कांड: दोषी पाए गए 24 पुलिसकर्मियों को दस-दस साल की कैद, 13 साल बाद फैसला आते ही मुरझा गए चेहरे

City News Uttar Pradesh

मालती बासू नें बांटा योगी सरकार का राहत पैकेज: किसान परिवारों के जख्मों पर मरहम

ब्रेकिंग न्यूज़