27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मालती बासू नें बांटा योगी सरकार का राहत पैकेज: किसान परिवारों के जख्मों पर मरहम
उत्तर प्रदेश

मालती बासू नें बांटा योगी सरकार का राहत पैकेज: किसान परिवारों के जख्मों पर मरहम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किसानों के हक़ में एक अहम पहल सोमवार को उस वक्त ज़मीनी हक़ीक़त में बदलती दिखी, जब बांदा के कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त कृषकों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।

मालती बासू नें बांटा योगी सरकार का राहत पैकेज: किसान परिवारों के जख्मों पर मरहम

इस मौके पर एक तरफ़ परिजनों की आंखें नम थीं, तो दूसरी तरफ राहत का एहसास भी था कि सरकार ने दुख की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा। पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने इस मौके पर कहा “यह योजना प्रदेश के उन अन्नदाताओं के हित में है, जो खेत-खलिहान में अपने पसीने से प्रदेश की रोटी का इंतज़ाम करते हैं, और किसी दुर्घटना की चपेट में आ जाते हैं।

मालती बासू नें बांटा योगी सरकार का राहत पैकेज: किसान परिवारों के जख्मों पर मरहम

ऐसे कठिन समय में यह योजना उनके परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनकर खड़ी होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की यह पहल वास्तव में संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण है।”

मालती बासू नें बांटा योगी सरकार का राहत पैकेज: किसान परिवारों के जख्मों पर मरहम

कार्यक्रम में जिलाधिकारी जे. रीभा ने योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “’मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के तहत प्रदेश में ऐसे कृषक परिवारों को सहायता दी जाती है, जिनका कोई सदस्य दुर्घटना में मृत्यु या गंभीर चोट का शिकार हो जाता है। योजना के तहत अधिकतम 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने लगेगा, इन चार राशि वालों के लिए विशेष फलदायी

गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश: सौदागर चढ़ा पुलिस के हाथ, 9.6 किलो माल बरामद

City News Uttar Pradesh

Banda : समाज व देश की तरक्की में बेटियां भी हैं भागीदार : आयुक्त …

उपभोक्ता फोरम नें सुने मामले : बिजली विभाग पर ठोंका 22 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

UP Coronavirus Update : यूपी में गिर रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 24 घंटे में 20,463 नए केस, 306 मरीजों की हुई मौत …

City News Uttar Pradesh

अभियंता हत्या कांड: सिंचाई इंजीनियरों का गुस्सा उफान पर, मंत्री को दिया ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़