30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अपहरण और दुष्कर्म में दो अभियुक्तो को बीस-बीस साल की कैद और हुआ जुर्माना
उत्तर प्रदेश

कोर्ट ने सुनाया फैसला : पर्स लूटने वाले लुटेरे को 10 साल की सजा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में 2016 में की थी घटना

 

चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान प्रयागराज की दिव्या का पर्स लूटने वाले मध्य प्रदेश के लुटेरे अरविंद सिंह को विशेष न्यायालय डकैती के अपर सत्र न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। घटना के दौरान यात्रियों ने उसे पकड़ लिया था, जबकि उसका साथी पर्स लेकर भाग गया था। वह अभी तक जमानत पर था। सजा सुनाये जाने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

कोर्ट ने सुनाया फैसला : पर्स लूटने वाले लुटेरे को 10 साल की सजा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में 2016 में की गई थी घटना
Court ruled: 10 years sentence for the robber who robbed the purse, the incident was done in 2016 in Bundelkhand Express

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता सुशील सिंह ने बताया, घटना तीन जनवरी, 2016 की है। प्रयागराज जिले के 60 एमआइजी कालोनी, स्टेनरी रोड, कमलानगर निवासी नित्यानंद ओझा की पुत्री दिव्या ओझा ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना नैनी में मुकदमा दर्ज कराया था। उनके मुताबिक, वह ट्रेन के स्लीपर कोच में ग्वालियर से प्रयागराज के लिए सफर कर रहीं थीं। भरतकूप और चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन के बीच लुटेरा पर्स लूटकर भागने लगा। शोर मचाने पर उसको सहयात्रियों ने पकड़ लिया। इस पर उसने पर्स फेंक दिया, जिसे लेकर उसका साथी भाग निकला था। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर चित्रकूटधाम कर्वी थाने में स्थानांतरित कर दिया था। विवेचना के बाद जीआरपी ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर के तानसेन रोड स्थित किरार भवन, न्यू रेलवे कालोनी निवासी अरविंद सिंह के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त अजीत का स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर: बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति द्वारा लापरवाही पर वार : तीन अधिकारियों का रोका वेतन

विकास के नाम पर ‘भ्रष्टाचार’ की सड़क: ऊपर से चमक, अंदर से ‘सड़न’ !

सीएम योगी ने दिए निर्देश : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए यूपी में एक हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश के समर्थन में व्यापारियों की गोष्ठी : निर्णय जय भाजपा तय भाजपा !

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी के ‘जन्मदिन’ पर विधायक प्रकाश नें मनाई ‘दीपावली’: बांदा हुआ ‘जगमग’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़