City News Uttar Pradesh
बांदा जिले में कौन बनेगा सपा जिलाध्यक्ष ? उछलने लगे बृजभूषण, महेंद्र, इमरान के नाम
उत्तर प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा, बोले- महंगाई ने तोड़े सारे रिकार्ड, लेकिन डबल इंजन की सरकार निश्चिंत

 

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार के राज में खुदरा और थोक महंगाई दर 30 साल में सबसे ज्यादा है। रुपये की हालत रोज-ब-रोज खस्ता हो रही है। लोगों की आय से कई गुना खर्च बढ़ गया है। पूरी अर्थव्यवस्था सरकार के नियंत्रण से बाहर चंद पूंजीघरानों के नियंत्रण में चली गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा, बोले- महंगाई ने तोड़े सारे रिकार्ड, लेकिन डबल इंजन की सरकार निश्चिंत
Former Chief Minister Akhilesh Yadav surrounded the BJP, said – inflation broke all the records, but the government of double engine is sure

अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार का जनहित और जनसमस्याओं से कुछ लेना देना नहीं है। पेट्रोल-डीजल के बाद ईंधन गैस महंगी हुई अब सीएनजी के छह दिन में दो बार दाम बढ़ा दिए गए। आटा-दाल, चावल, सरसों का तेल, सब्जी, दवा-पढ़ाई ये सभी जेब पर भारी है। गरीबों का वोट हथियाने के लिए मुफ्त राशन वितरण का प्रलोभन दिया। अब गरीबों को राशन न देना पड़े इसलिए पात्र-अपात्र होने का डर दिखाकर उन्हें राशन से वंचित करने की भाजपा ने नई चाल चली है।


विज्ञापनों में झूठा प्रचार करके शहरों और गांवों में बिना भेदभाव के निर्बाध बिजली देने का दम भरने वाली भाजपा आज जनता की नजरों में अपनी साख खो चुकी है। राजधानी लखनऊ के कई क्षेत्रों, यहां तक कि अस्पतालों में भी बिजली की आवाजाही से जनता में रोष बढ़ रहा हैं। जनता में नफरत फैलाकर आज भी समाज को बांटने का काम किया जा रहा है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा सरकार पर तीखा हमला : कहा यूपी में जंगलराज कायम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का फिर धमाल: बाईपास और प्रमुख चौराहों का होगा स्मार्ट विकास

City News Uttar Pradesh

क्षत्रिय महा सभा की बैठक : दलजीत-जयराम बन गये आकर्षण ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम का थाने में औचक निरीक्षण: रजिस्टरों की जांच में ‘पकड़ी’ लापरवाही, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का बढ़ता कहर, लाक डाउन का भय, प्रवासी पुनः पैवेलियन की ओर !

भदावल बालू खदान में ‘अवैध खनन’ का खुला साम्राज्य: कानून घुटनों पर, प्रशासन ‘मौन’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़