27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का बड़ा एक्शन: राजस्व मामलों की लापरवाही पर सात मंडलायुक्त से मांगा जवाब, सात जिलाधिकारी किए गए तलब
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायकों को सख्त हिदायत- ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग और उद्दंडता से रहें दूर

 

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा के सदस्यों को ठेके-पट्टे और ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूर रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की शालीनता और धैर्य उसे आगे बढ़ाते हैं। वहीं उसका उतावलापन, उद्दंडता, ठेके-पट्टे व ट्रांसफर-पोस्टिंग से अनुराग और हर एक मामले में हस्तक्षेप करने की आदत उसे नीचे लुढ़का देती है, चाहे संसद हो या विधान सभा। अच्छी छवि जीवन पर्यन्त आपका साथ देगी लेकिन यदि उस पर थोड़ी भी चोट लगी तो यह अभिशाप बन जाएगी।

अठारहवीं विधान सभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को शनिवार को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नकारात्मकता किसी जनप्रतिनिधि को आगे नहीं बढ़ाती है। एक विधायक का उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि वह हर मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन करते थे लेकिन इस बार विधान सभा चुनाव में चौथे नंबर पर रहे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में राजनीति को आड़े नहीं आने देना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायकों को सख्त हिदायत- ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग और उद्दंडता से रहें दूर
Chief Minister Yogi Adityanath’s strict instructions to the MLAs – stay away from contract-lease, transfer-posting and arrogance

कुछ जनप्रतिनिधि न सिर्फ मंत्रियों से बल्कि विकास कार्यों से भी तटस्थता बना लेते हैं और जब चुनाव आता है तो उनके सामने संकट खड़ा हो जाता है। जनप्रतिनिधि यदि विकास योजनाओं से जुड़़कर उन्हें आगे बढ़ाएंगे तो इसका श्रेय पाएंगे। सदस्यों को जातिवादी मानसिकता से ऊपर उठकर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए काम करने का भी उन्होंने मंत्र दिया। यह कहते हुए कि यदि प्रदेश में जातिवादी राजनीति होती तो वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना लगातार नौवीं बार और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना आठवीं बार चुनाव कैसे जीते।
योगी ने कहा कि आज राजनेता असम्मान और अविश्वास के प्रतीक बन गए हैैं। सदन में हमारा आचरण और सक्रियता हमें विश्वास का प्रतीक बनाएगी। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने विधायकों से अत्यंत आग्रही होने की अपील की। इसी कड़ी में गोरखपुर के सांसद और फिर मुख्यमंत्री रहते हुए जापानी इन्सेफेलाइटिस के उन्मूलन के लिए किये गए प्रयासों का जिक्र किया।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार का बड़ा निर्णय : यूपी में अब 62 के बजाय 65 साल में रिटायर होंगे सरकारी अस्तपाल के डॉक्टर

City News Uttar Pradesh

भाजपा विधायक ने योगी सरकार पर किया हमला, इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा, बिना कमीशन नहीं होता काम …

Banda :उपलब्धि: जल भराव पबंधन प्रबंधन मेंचित्रकूट मंडल के तीन जिले शामिल…

City News Uttar Pradesh

बांदा में छुवा-छूत का उबाल : सपा प्रतिनिधि मंडल नें जाना हाल-चाल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें दशहरा पर्व पर सर्व समाज की खुशहाली का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री: कितनी सीटों पर लड़ेगी आजाद समाज पार्टी ? नगीना सांसद ने खोले पत्ते

ब्रेकिंग न्यूज़