- विनोद मिश्रा
बांदा। मंगलवार को तमाम खुशियों को समेटे ईद का त्योहार नई रौनक लेकर आया। एक महीने की इबादत के बाद ईद का त्योहार उत्साह भरा रहा। अकीदतमंदों ने नमाज अदा की, दुआएं मांगी। मुख्य नमाज शहर की बाबूलाल चौराह स्थित ईदगाह समेत अनेेक मस्जिदों में अदा की गयी। मुल्क में अमनो आमान और सलामती की दुआएं मांगी।

सोमवार की शाम चांद का दीदार हुआ तो लोगों के चेहरे पर रौनक आ गई। एक महीने तक रोजा रखकर इबादत करने वालों पर खुदा ने रहमत की और खुशियों का दिन ईद आ गया।

मंगल को सुबह से ही ईदगाह पर अकीदतमंदों की भीड़ जुटने लगी।अजब सा उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। नमाज में बड़ेे-बूढ़ों के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने शिरकत की। गले मिलकर ईद की बधाई दी।

महिलाओं ने घरों में सेवइयां और तमाम तरीके के स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाकर त्योहार की खुशियां बांटी। घरों पर लौटने के बाद लोगों के मिलने मिलाने का दौर चालू हुआ। एकदूसरे के घर जाकर सेवइयां खाई और गले मिलकर ईद की बधाई दी। देर रात तक मिलने मिलने का सिलसिला चलता रहा अफसर और नेताओं ने अकीकदमंदों के गले मिलकर ईद की बधाई दी। चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर दिनेश सिंह, डीआईजी, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन आदि अधिकारियों ने के अलावा राजनीतिक दलों के नेताओं नें अकीकदमंदों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
