26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी: डीजी इंटेलिजेंस देवेंद्र सिंह चौहान प्रदेश के बने कार्यवाहक डीजीपी, बुधवार रात हटाए गए थे मुकुल गोयल
उत्तर प्रदेश

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, कहा- तहसील प्रशासन के भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए बनाएं अलग पोर्टल

 

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील प्रशासन को जिम्मेदार, पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि तहसील प्रशासन के भ्रष्टाचार की शिकायतों को प्राप्त करने के लिए अलग पोर्टल विकसित किया जाए। साथ ही, इसके तहत 50 अधिकारियों का एक पैनल बनाया जाए जो भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ग्राम्य विकास सेक्टर से जुड़े विभागों की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतीकरण के दौरान राजस्व विभाग के संदर्भ में यह निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीडीओ, तहसीलदार व एसडीएम अपने तैनाती स्थल पर ही निवास करें। यदि उनके पास सरकारी आवास हो तो ठीक अन्यथा किराये के मकान की व्यवस्था करें।

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, कहा- तहसील प्रशासन के भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए बनाएं अलग पोर्टल
UP: Chief Minister Yogi Adityanath’s action against corruption, said- Create a separate portal for complaints of corruption of Tehsil administration

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध कब्जे के खिलाफ सरकार के अभियान को जोरदार तरीके से जारी रखने की हिदायत दी। यह कहते हुए कि जमीन सरकारी हो या कि निजी, अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ बिना भेदभाव के कठोरतम कार्रवाई की जाए। गांवों में यह बड़े विवाद का कारण है। इससे कड़ाई से निपटा जाए। गोचर भूमि पर भी अवैध कब्जों को पड़ताल कर कार्रवाई की जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग को आवेदन के 15 दिनों के अंदर जाति प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा। नवजात शिशुओं को जन्म प्रमाण पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के लिए भी कहा।
उन्होंने कहा कि तय सीमा से अधिक भूमि खरीदने की अनुमति के लिए आनलाइन आवेदन की व्यवस्था होनी चाहिए। सभी प्रकार के सर्टिफिकेट और वाद दायर करने की आनलाइन व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर निर्विवाद वरासत के सभी मामलों में वरासत दर्ज कराई जाए। पैमाईश के लिए ई-फाइलिंग की व्यवस्था की जाए।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम के ‘गुस्से’ से विभाग में ‘हड़कंप’ : लापरवाहों का ‘रोका’ वेतन, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh

प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड ने आयोजित किया राजमिस्त्री सम्मलेन, बताई सपने स्कीम

City News Uttar Pradesh

Banda : औचक निरीक्षण में एसपी ने देखीं व्यवस्थाएं, कोरोना महामारी के चलते तैयार की गई कार्य योजना का लिया जायजा …

विश्वकर्मा सम्मान में रजत सेठ नें वितरित किये टूल किट : लाभार्थी हुये अति अविभूत

Banda : आयुक्त दिनेश सिंह का निर्वाचित प्रतिनिधियों को गजब उपदेश, सावधानी हटी दुर्घटना घटी ! …

यूपी : गांव-गांव तक पहुंचेंगी रोडवेज बसें, सरकार ने बस संचालन के लिए मांगे नए रूट के प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़