City News Uttar Pradesh
बांदा अतुल मर्डर केस : मारपीट के वायरल वीडियो में दिखे नौ चेहरों को पुलिस ने लिया हिरासत में
उत्तर प्रदेश

बांदा अतुल मर्डर केस : मारपीट के वायरल वीडियो में दिखे चारों चेहरों को पुलिस ने लिया हिरासत में

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बीमा एजेंट के पुत्र अतुल की मौत के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है। एक सप्ताह पहले माडल शाप में 30 हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई थी, बाद में उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। शुक्रवार को अतुल को बर्बरता से पीटने के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, उधर, हत्याकांड में आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बांदा अतुल मर्डर केस : मारपीट के वायरल वीडियो में दिखे नौ चेहरों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Banda Atul Murder Case: Police detained nine faces seen in viral video of assault

वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मॉडल शॉप संचालक शिव नरेश उर्फ राजा द्विवेदी, एक वाहन एजेंसी के मैनेजर राजेंद्र द्विवेदी, सौरभ व बऊवा पर मारपीट कर हत्या किए जाने और आत्महत्या का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चारों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिव नरेश उर्फ राजा द्विवेदी पूर्व विधायक का भाई बताया गया है। इंस्पेक्टर अनूप कुमार दुबे ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बांदा अतुल मर्डर केस : मारपीट के वायरल वीडियो में दिखे नौ चेहरों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Banda Atul Murder Case: Police detained nine faces seen in viral video of assault

अतर्रा क्षेत्र के नरैनी रोड निवासी बीमा एजेंट जगदीश प्रसाद गुप्ता के पुत्र अतुल का शव 10 अप्रैल की रात लोहिया पुल के पास रेलवे ट्रैक किनारे शव बरामद हुआ था। पिता की तहरीर में पुलिस ने माडल शाप संचालक राजा द्विवेदी समेत चार लोगों पर मारपीट कर हत्या और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) को भी लगाया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर हिरासत में लिए गए लोगों से एसओजी पूछताछ करने में जुटी है।

– सदर विधायक ने पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

बांदा अतुल मर्डर केस : मारपीट के वायरल वीडियो में दिखे नौ चेहरों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Banda Atul Murder Case: Police detained nine faces seen in viral video of assault

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर पीड़ित परिवार का ढांढस बढ़ाया और न्याय का भरोसा देते हुए पुलिस के जिम्मेदार लोगों से जल्द से जल्द घटना के खुलासे की बात कही। सदर विधायक ने इस दौरान कहा कि दोषी लोग किसी हालत में बक्से नहीं जाएंगे

बांदा अतुल मर्डर केस : मारपीट के वायरल वीडियो में दिखे नौ चेहरों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Banda Atul Murder Case: Police detained nine faces seen in viral video of assault

– वीडियो देगा गवाही, बेरहमी से मारा अतुल को

आबकारी विभाग ने शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे ताकि हर गतिविधि कैद हो। यही कैमरा अतुल से बर्बर मारपीट का चश्मदीद गवाह बना। हालांकि यह तय होना बाकी है कि अतुल को माडल शाप में मारपीट कर मौत के घाट उतारा गया या कुछ और बात है। अतुल का शव रेल पटरी किनारे मिला था, धड़ से सिर अलग था, जिससे ट्रेन से कटकर मौत की बात सामने आई थी। अब वायरल वीडियो ही आरोपितों की गले की फांस बन गया है, जो गवाही दे रहा कि अतुल को लात-घूंसे और राड-डंडे से बहुत बेरहमी से पीटा गया। वीडियो में कई चेहरे नजर आ रहे हैं। दो लोग कुर्सी पर पैर पर पैर रखे नजर आ रहे हैं। माडल शाप के कर्मचारी तमाशबीन हैं। पीला कुर्ता पहने दुकान संचालक के हाथ में डंडा लिए है। घटना के बाद तीन दिन से माडल शाप बंद है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले, मोदी के नेतृत्व में हो रहा नये भारत का दर्शन

City News Uttar Pradesh

बांदा में बोले अमित शाह : पाकिस्तान से पीओके लेकर रहेंगे, हम एटम बम से नहीं डरते

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम के कड़े निर्देश अधिकारी समस्याओं का निस्तारण गुण बत्ता एंव तत्परता से करें।

गैंगेस्टर में दो अभियुक्तों को पांच -पांच साल की सजा एवं सात सात हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

मंत्री से पंगा लेना क्या पड़ा भारी ? बांदा के बिजली विभाग पर चली तबादला एक्सप्रेस

डीएम साहब दें ध्यान: धान बिक्री में किसान शोषण के शिकार: मचा हाहाकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़