City News Uttar Pradesh
मंडल कारागार में बंद बाहुबली मुख्तार की अब कानपुर के डिप्टी जेलर करेंगे विशेष निगरानी, पीएसी का भी रहेगा कड़ा पहरा
उत्तर प्रदेश

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी लोग पुलिस के रडार पर, बांदा जेल से लखनऊ पेशी पर जाने की खबर लीक होने पर किया गया चिह्नित

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के बांदा में रहने वाले करीबी लोग पुलिस के राडार पर हैं। पेशी पर जाने की बात लीक होने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को चिह्नित किया है। पता चला है कि यही लोग माफिया के स्वजन से मिलने पूर्व में मऊ गए थे। यही पल-पल की खबरें माफिया के स्वजन तक पहुंचा रहे हैं।

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी लोग पुलिस के रडार पर, बांदा जेल से लखनऊ पेशी पर जाने की खबर लीक होने पर किया गया चिह्नित
UP: People close to Mafia Mukhtar Ansari on police radar, marked after news of going to trial was leaked

मुख्तार को पिछले वर्ष छह अप्रैल को पंजाब की रूपनगर जेल से बांदा भेजा गया था। तबसे वह मंडल कारागार में बंद है। उसके यहां आने के बाद से जेल की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक की गई है। पीएसी से लेकर बंदीरक्षकों की स्पेशल ड्यूटी सुरक्षा में लगाई जाती है। प्रतिमाह गैर जनपद के बंदीरक्षक बदले जाते हैं। सीसीटीवी कैमरे व बाडीवार्न कैमरों से निगरानी हो रही है। मुख्तार से जुड़ी खास बातों को गोपनीय रखा जाता है लेकिन 28 मार्च को मुख्तार को लखनऊ पेशी पर जाना था। इसके पहले बांदा से यह बात लीक हो गई थी। मुख्तार के मऊ से विधायक पुत्र अब्बास ने ट्वीट कर अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। खबर लीक होने पर अधिकारियों के कान खड़े हो गए थे। पुलिस ने जांच की तो कुछ ऐसे लोगों के नाम सामने आए, जो मुख्तार के काफी करीबी बने हैं। मददगार के रूप में वह मऊ जाकर मुख्तार के स्वजन व खास लोगों से भी मिल चुके हैं। उनके कारखास बनकर मदद करते हैं। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ऐसे लोगों पर नजर रख रही है। एएसपी लक्ष्मी निवासी मिश्र ने बताया कि जांच के कोई आदेश नहीं मिले हैं। लेकिन ऐसे लोगों का पता कर नजर रखी जा रही है।

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी लोग पुलिस के रडार पर, बांदा जेल से लखनऊ पेशी पर जाने की खबर लीक होने पर किया गया चिह्नित
UP: People close to Mafia Mukhtar Ansari on police radar, marked after news of going to trial was leaked

– डीआइजी जेल ने डीजी को सौंपी जांच

मुख्तार की पेशी की बात लीक होने के मामले को डीजी जेल आनंद कुमार ने भी संज्ञान लिया था। जांच डीआइजी संजीव त्रिपाठी को सौंपी थी। डीआइजी ने सप्ताह भर पहले बांदा जेल आकर जेल के अधिकारी व कर्मियों के अलग-अलग बयान लिए थे। उन्होंने बयानों की रिपोर्ट डीजी को सौंपी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दबंगों की दबंगई : बांदा में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘कामतानाथ’ में टेका माथा: ‘जनकल्याण’ की किया कामना

City News Uttar Pradesh

बांदा रेलवे स्टेशन में आरक्षण खिड़की बोल रही है प्लीज “न बाबा न”

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा नें राजस्व वसूली में तेजी के दिये निर्देश : अन्यथा की स्थिति पर होगी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

होमगार्ड की ईमानदारी: मेले में गिरे व्यापारी के लौटाए हजारों रुपये, बने सच्चाई की मिसाल

City News Uttar Pradesh

धरती की कोख सूख रही: पानी की एक-एक बूंद पर खतरा, बर्बादी पर सिस्टम खामोश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़