City News Uttar Pradesh
अष्टमी की नवरात्र पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़ : महागौरी का किया पूजन
उत्तर प्रदेश

अष्टमी की नवरात्र पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़ : महागौरी का किया पूजन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की उपासना की। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। सप्ताहभर तक व्रत न रहने वाली महिलाओं और पुरुषों ने महागौरी के अष्टम स्वरूप के लिए व्रत रखा और विधिवत पूजा अर्चना की।

अष्टमी की नवरात्र पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़ : महागौरी का किया पूजन
On Ashtami Navratri, there was a huge crowd in the temples of Goddess: worshiped Mahagauri

भोर सुबह से शहर के प्रसिद्ध मां महेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। मां को मनाने के लिए भक्त विधिवत पूजा अर्चन करते रहे। कई महिलाएं और पुरुष अपने अपने घरों से दंडवत परिक्रमा करती हुई देवी मंदिर तक पहुंचीं। मां महेश्वरी मंदिर में दिनभर मेला सा नजारा रहा। माता के आठवें स्वरूप के रूप में भक्तों ने महागौरी की आराधना कर अलौकिक तेज प्राप्त किया। बेंदा स्थित कालीकन में मां के नौ रूपों की मूर्ति विद्यमान हैं। यहां पर खासतौर से महागौरी के लिए भक्तों का मेला लगा है।

अष्टमी की नवरात्र पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़ : महागौरी का किया पूजन
On Ashtami Navratri, there was a huge crowd in the temples of Goddess: worshiped Mahagauri

महागौरी की आराधना से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भक्त जीवन के पवित्र और अक्षम पुण्यों का अधिकारी बनता है। नवरात्र के नौ दिनों तक कुंवारी कन्याओं को भोजन कराने का विधान है। लेकिन अष्टमी के दिन इसका विशेष महत्व है।

अष्टमी की नवरात्र पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़ : महागौरी का किया पूजन
On Ashtami Navratri, there was a huge crowd in the temples of Goddess: worshiped Mahagauri

जिसे देखते हुए मंदिरों व लोगों ने अपने घरों में कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया। मां दुर्गा के आठवें रूप में महागौरी व्यक्ति के भीतर पल रहे कुत्सित और मलिन विचारों को समाप्त कर ज्ञान की ज्योति जलाती हैं। मां का ध्यान करने से व्यक्ति आत्मिक ज्ञान की अनुभूति करता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एफसीआई में ‘भ्रष्टाचार’ : बिना परमिट की गाड़ी पर ‘लाखों’ का खेल, नियमों की उड़ी ‘धज्जियां’

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : चंदा मामा अब दूर के नहीं पास के हुये

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें 114 लाख पौध रोपण का दिया लक्ष्य: सुरक्षा के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा : अन्ना गायों को जिंदा दफन के मामले में नरैनी के अधिशासी अधिकारी निलंबित

City News Uttar Pradesh

बांदा की “निहालपुर बालू खदान अवैध खनन से निहाल” : प्रशासन बना “बहरा और सूरदास” ?

City News Uttar Pradesh

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़