City News Uttar Pradesh
खुलासा : अवैध सबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या, अश्लील वीडियो बनाकर मृतक लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण
उत्तर प्रदेश

खुलासा : अवैध सबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या, अश्लील वीडियो बनाकर मृतक लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भदेहदू नहर पटरी के पास मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। दरअसल अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या करने के बाद शव को नहर पटरी पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दो आरोपियों को हिरासत में लिया और सख्ती के साथ पूछतांछ की तो पूरा राज खुलकर सामने आ गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मीडिया से रूबरू होते हुए हत्याकांड का खुलासा किया।

खुलासा : अवैध सबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या, अश्लील वीडियो बनाकर मृतक लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण
Revealed: The young man was murdered due to illegal relations, the deceased was constantly doing physical abuse by making obscene videos

गौरतलब हो कि बीती 26 मार्च को आशीष कुमार राजपूत (19) का शव भदेहदू नहर पटरी पर बरामद हुआ था। इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई थी। एसपी के निर्देश पर एसओजी और बबेरू कोतवाली पुलिस ने मामले की तहकीकात की। सर्विलांस सेल की मदद से शक के आधार पर अभियुक्त राहुल राजपूत पुत्र चुनबाद राजतू और लेखपाल राजपूत पुत्र मोहन राजपूत निवासीगण किलेदार का पुरवा पल्हरी मार्ग नगर कोतवाली को एसओजी और पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछतांछ की गई तो अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकार किया।

खुलासा : अवैध सबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या, अश्लील वीडियो बनाकर मृतक लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण
Revealed: The young man was murdered due to illegal relations, the deceased was constantly doing physical abuse by making obscene videos

– रिश्ते को किया शर्मशार विवाहित ममेरी बहन को बनाया था शिकार

बताया कि मृतक आशीष ने अपने मामा की लड़की को बहला-फुसलाकर उससे नाजायज संबंध कायम कर लिया और वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार विवाहित ममेरी बहन से अवैध संबंध बनाता रहा। आशीष को जब मना किया गया तो उसने मामला सुलटाने के लिए 50 हजार रुपयों की मांग की। पकड़े गए दोनो हत्यारोपियों ने बताया कि आशीष को रास्ते से हटाने के लिए उसे गांव के बाहर बुलाया गया और अतर्रा ले जाकर शराब पिलाई गई। इसके बाद ग्राम भदेहदू नहर की पटरी पर ले जाकर रस्सी से आशीष की गला घोंटकर हत्या कर दी।

खुलासा : अवैध सबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या, अश्लील वीडियो बनाकर मृतक लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण
Revealed: The young man was murdered due to illegal relations, the deceased was constantly doing physical abuse by making obscene videos

हत्यारोपियों को पकड़ने और हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल, प्रभारी निरीक्षक बबेरू अरुण कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल महेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विवेकानंद सिंह, सत्यम गुर्जर, अश्विनी प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, भानु प्रकाश, धर्मेन्द्र कुमार कुशवाहा शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रेम रोग में मिली मौत : प्रेम‍िका से म‍िलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने पीटा, उड़ गये प्राण पखेरू

बांदा : बहन की डोली उठने के चौथे दिन उठी दो सगे भाइयों की अर्थी, ट्रक बन गया काल

City News Uttar Pradesh

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

किसानों की सेटेलाइट से निगरानी : पराली जलाई तो देनी होगी अर्थदंड की कुर्बानी

City News Uttar Pradesh

बिजली व्यवस्था की ‘कुम्हड़ बतिया’ : कड़कती ठंड में ‘विभागीय नाकामी’ से जनजीवन ‘बेहाल’

City News Uttar Pradesh

बांदा में बरसेगी आग: जल उठेगी जिंदगी, थमेगी सांसें

ब्रेकिंग न्यूज़