City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार कहर : बांदा में ट्रक से कुचलकर दूधिये की मौैत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जाम रोड

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर से बाइक पर दूध बेचने जा रहे दूधिए की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बाइक दुर्घटना करने वाले वाहन में फंसने से वह करीब डेढ़ सौ मीटर दूर तक घिसटता चला गया। आरोपित चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर ब्रेकर व चालक की गिरफ्तारी आदि की मांग की। कोतवाली निरीक्षक के आश्वासन पर आधे घंटे बाद जाम खुला। जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है।
सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम बिसंडी निवासी बुल्लू यादव का 28 वर्षीय पुत्र राजू घर से बाइक पर दूध बेचने शहर आ रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने के बाद उसके दोनों पैर पहिए से कुचल गए। इतना ही नहीं ट्रक में बाइक फंसने से वह काफी दूर तक घिसटता चला गया। आरोपित चालक ने किसी तरह बैक कर ट्रक को बाइक से अलग किया। बाद में आगे आरटीओ आफिस के पास ट्रक खड़ाकर चालक फरार हो गया।

तेज रफ्तार कहर : बांदा में ट्रक से कुचलकर दूधिये की मौैत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जाम रोड
High speed havoc: Milky dies after being crushed by truck in Banda, angry villagers jammed road

राहगीरों व ग्रामीणों ने दूधिए को को सड़क में तड़पता देखकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। जिसमें ग्रामीणों की मदद से जब तक स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए तब तक रास्ते में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी, घटनास्थल के नजदीक स्कूल होने से ब्रेकर बनवाने के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए जाम लगा दिया। इससे सड़क पर घटनास्थल के दोनों ओर वाहनों की लाइन लगना शुरू हो गई।
कोतवाली निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसमें जाम लगाए आक्रोशित ग्रामीण सड़क से हटे हैं। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि ट्रक व शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की गई है। स्वजन की तहरीर पर आरोपित चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

City News Uttar Pradesh

बांदा में सर्दी का सितम जारी: शीतलहर एवं ठिठुरन से जनमानस अस्त -व्यस्त

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमर्जी देख भड़के अपर निदेशक

City News Uttar Pradesh

जल संकट का ‘विस्फोट’: सूखे नलों ने खोली सिस्टम की पोल, अब फूटा जनता का गुस्सा !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : डीएम राजस्व वसूली के लिये सख्त, ढिलाई पर होगी कार्यवाई ! …

डीएम दुर्गा शक्ति ने मतगणना तैयारी का किया निरीक्षण: विधानसभा वार 14-14 होंगी टेबिलें

ब्रेकिंग न्यूज़