City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : बांदा में खेत और पेट को मिलेगा भरपूर पानी, दो बांध मंजूर
उत्तर प्रदेशराजनीति

योगी सरकार 2.0 : तिंदवारी विधानसभा से पहली बार विधायक बने रामकेश निषाद को मिला प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री पद, पढ़िए पूरा सियासी सफर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ग्रहण में एक नए चेहरे ने मंत्रीपद की शपथ ली। यह चेहरा तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद का है। उन्हें योगी सरकार 2.0 की सरकार में राज्यमंत्री बनाया है। तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद को सीएम कार्यालय से उन्हें फोन कर बुलाया गया था।

योगी सरकार 2.0 : तिंदवारी विधानसभा से पहली बार विधायक बने रामकेश निषाद को मिला प्रदेश सरकार में मंत्री पद, पढ़िए पूरा सियासी सफर
Ramkesh Nishad, who became MLA for the first time from Tindwari Assembly, got a ministerial post in the state government, read the full political journey

तिंदवारी विधानसभा सीट हमीरपुर-महोबा लोक सभा के साथ आती है। उस लिहाज से यह महत्वपूर्ण हो जाती है। नवनिर्वाचित विधायक रामकेश निषाद ने 86812 मत हासिल किए और जिले में सबसे ज्यादा 28425 वोटों से ताज पहना। अन्य सीटों पर जीत का अंतर 15 हजार के आसपास ही रहा। रामकेश क्षेत्र में निषाद समुदाय में अच्छी पकड़ रखते हैं। साथ ही जिलाध्यक्ष रहते हुए भी उन्होंने कड़ी मेहनत की। तिंदवारी के अलावा हमीरपुर और पड़ोसी जिले फतेहपुर में निषाद समाज की बहुलता है। रामकेश निषाद के मंत्री बनने के बाद पिछड़े वर्ग को साधा जा सकता है।

योगी सरकार 2.0 : तिंदवारी विधानसभा से पहली बार विधायक बने रामकेश निषाद को मिला प्रदेश सरकार में मंत्री पद, पढ़िए पूरा सियासी सफर
Ramkesh Nishad, who became MLA for the first time from Tindwari Assembly, got a ministerial post in the state governmen

– रामकेश निषाद का सियासी सफर

जनपद के पैलानी डेरा निवासी रामकेश निषाद विधि स्नातक हैं। वह वकालत करने के साथ ही शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। वर्ष 1996 में भाजपा में सक्रिय हुए। 2006 में मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रहे। इसके बाद 2010 में क्षेत्रीय संयोजक बनाए गए। वर्ष 2013 में जिला कार्यसमिति सदस्य रहे। 2016 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 2018 में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे। 2020 में भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

योगी सरकार 2.0 : तिंदवारी विधानसभा से पहली बार विधायक बने रामकेश निषाद को मिला प्रदेश सरकार में मंत्री पद, पढ़िए पूरा सियासी सफर
Yogi Sarkar 2.0: Ramkesh Nishad, who became MLA for the first time from Tindwari Assembly, got a ministerial post in the state government, read the full political journey

उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव में तिंदवारी से प्रत्याशी बनाया गया। निषाद समुदाय में अच्छी पकड़ होने के कारण उन्होंने भाजपा छोड़कर सपा में गए विधायक बृजेश कुमार प्रजापति को करीब 28 हजार वोटों से हराया। अब प्रदेश सरकार में इन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरिंदे पर बुलडोज़र का वार: मासूम से दुष्कर्म व हत्या के ‘आरोपित’ का आशियाना जमींदोज़

City News Uttar Pradesh

मुख्यालय के प्राइवेट नर्सिंग होमों में भड़की आग तो जान बचाने को नहीं उपाय : नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग पर आयोग का शिकंजा : परिवादी को मिला 36906 का चेक …

City News Uttar Pradesh

पीस कमेटी की बैठक : डीएम के निर्देश सब रहे “वेरी पीसफुल” …

विधायक प्रकाश व जिलाध्यक्ष कल्लू एवं मालती द्वारा रथ भवन का भूमि पूजन: सांस्कृतिक विरासत को मिला आयाम

City News Uttar Pradesh

सोशल मीडिया में भगवान की अश्लील फोटो अपलोड करने वाला शामली में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़