City News Uttar Pradesh
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने गुरुवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां पर केंद्र प्रभारी से व्यवस्थाओं के बारे में बात की। निर्देश दिए कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
The District Magistrate inspected the UP Board examination centers

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि समय पर ही प्रश्न पत्र खोले जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डीएम अनुराग पटेल ने शहर के खानकाह इंटर कालेज एवं डीएवी इंटर कालेज का अधिकारिक काफिले के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया।

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
The District Magistrate inspected the UP Board examination centers

– परीक्षा केंद्रों में कैमरों पर भी जिलाधिकारी ने दौड़ाई निगाह

निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम एवं सीसीटीवी कैमरों को भी देखा। वहीं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि परीक्षाएं नकल विहीन सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। साथ ही कहा कि प्रश्न पत्रों को निर्धारित समय पर ही खोला जाए और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
The District Magistrate inspected the UP Board examination centers

परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यदि कहीं भी परीक्षा के दौरान अनियमितता पाई जाए तो इस आशय की सूचना तुरंत नोडल अधिकारियों को दी जाए। जिस पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मरौली में खदान संचालकों का फिर खूनी खेल : किसानों में मचा आतंक !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश को ‘बदनाम’ करने की साजिश: आईटी एक्ट में फंसेंगे अफवाहबाज !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का शिक्षा के प्रति कैसे पूरा होगा “राग”, जब शिक्षक ही लगा रहें हैं “आग” …

City News Uttar Pradesh

बड़े हवाई जहाज निर्माण का गढ़ बनेगा यूपी: जमीन आवंटित, कई विदेशी कंपनियां करेंगी निवेश

City News Uttar Pradesh

विधायक अब्बास अंसारी के गुर्गों की गिरफ्तारी को लगाई गई एसटीएफ, चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल तक बिछा रही जाल

City News Uttar Pradesh

एडीशनल डायरेक्टर जनरल पुलिस को न्यायालय नें 13 लाख 67 हजार का ठोका जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़