
- विनोद मिश्रा
बांदा। जनप्रतिनिधियों की “लोकप्रियता और बेबाक शैली अक्सर कुछ स्वार्थी व अराजक तत्वों को खटकती” है। कुछ इसी तरह की साजिश का शिकार हुए हैं “विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिनकी छवि को सोशल मीडिया पर सुनियोजित तरीके से निशाना” बनाया जा रहा है। विधायक के “प्रतिनिधि रजत सेठ ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल को एक शिकायत पत्र” सौंपते हुए बताया कि “बांदा की चर्चा” नामक एक फेसबुक आईडी के माध्यम से लगातार “फर्जी, भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट” की जा रही हैं, जिनका सीधा “उद्देश्य विधायक प्रकाश की सामाजिक व राजनीतिक छवि को धूमिल” करना है।

रजत सेठ ने आरोप लगाया कि इस आईडी के ज़रिए विधायक को “कभी माफिया तो कभी भ्रष्टाचार का पर्याय” जैसे अपमानजनक शब्दों में संबोधित किया गया है। शिकायत पत्र में फर्जी फेसबुक पोस्टों के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए गए हैं। प्रतिनिधि ने मांग की है कि उक्त फर्जी आईडी ‘बांदा की चर्चा’ को तत्काल ब्लॉक कराया जाए, और इस कृत्य में संलिप्त अराजक तत्वों के खिलाफ साइबर अपराध के तहत कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी जताया कि यह पूरा घटनाक्रम “विधायक प्रकाश को बदनाम कर जनता में भ्रम फैलाने और उनकी राजनीतिक शाख को नुकसान” पहुंचाने की गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया है और साइबर सेल को प्राथमिकता के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। यदि पोस्ट के पीछे संगठित गिरोह या राजनीतिक विरोध की भूमिका पाई जाती है तो आईटी एक्ट की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिलें की “राजनीति में खलबली” मच गई है। “जनता से लेकर समर्थकों तक में रोष” है कि जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने के लिए “सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल” हो रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
