City News Uttar Pradesh
माफियाओं का दुस्साहस : बालू खदान मरौली खंड चार व छह प्रशासन- शासन से हैं निर्भय !
उत्तर प्रदेश

माफियाओं का दुस्साहस : बालू खदान मरौली खंड चार व छह प्रशासन-शासन से हैं निर्भय !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बालू के अवैध खनन को रोकने के लिये पीएम एवं सीएम की खनन माफियाओं की मंसाओ पर बुलडोजर चलवा देने की घोषणा यहां चुनाव में तो बिल्कुल बेअसर सी है। माफियाओं नें जिले के जिम्मेदार अफसरों नें ठेंगा दिखा दिया हैं। पूरे जिले की अधिकांश खदानें अवैध खनन के खेल में चौका एवं छक्का जड़ रहें हैं ! इन्हीं में से मटौंध थाना क्षेत्र की दो खदानें ग्राम मरौली की खंड संख्या चार और छह अवैध खनन एवं परिवहन के रिकार्ड कायम किये हैं।

माफियाओं का दुस्साहस : बालू खदान मरौली खंड चार व छह प्रशासन- शासन से हैं निर्भय !
The audacity of the mafia: The sand mines of Marauli section four and six are fearless from the administration – government !

संबंधित थाना प्रभारी पर इन खदान संचालकों की ऐसी मेहरबानियां हैं की उन पर दिन-रात धन वर्षा की कहानियां चर्चित सी हो गई हैं ! बावजूद इसके मटौंध थाना प्रभारी अपने विभाग के आला अफसरों के चहेतें बने हुये हैं! मानों कानून व्यवस्था के कमाऊ पूत हों ! तभी तो पीएम एवं सीएम के सख्ती के आदेशों को जिम्मेदार अफसर ठेंगा दिखा रहें हैं।

माफियाओं का दुस्साहस : बालू खदान मरौली खंड चार व छह प्रशासन- शासन से हैं निर्भय !
The audacity of the mafia: The sand mines of Marauli section four and six are fearless from the administration – government !

खनन में निर्धारित पट्टे से हटकर खनन, पोकलैंड मशीनों का प्रयोग, फर्जी रवन्ना के अलावा किसानों की जमीनों से बालू भरे वाहनों का अवैध परिवहन दहशत फैलाकर हो रहा हैं। इन कारणों से संघर्ष की झड़पें कब “प्रलय” का रूप ले ले कहा नहीं जा सकता! मरौली खंड चार और छह के संचालक कुछ ऐसा हीं इतिहास सा बना रहें हैं, आश्चर्य हैं प्रशासन खामोश क्यों हैं ?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौत का ‘रहस्य’ : रेलवे ट्रैक पर मिला ‘युवक’ का शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा का किसान कर रहा महसूस : “दगाबाज तेरी बतिया कैसे मानू रे” …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा: महिला विधेयक नारी उत्थान में साबित होगा मील का पत्थर

City News Uttar Pradesh

नो-मैपिंग के ‘जाल’ में फंसे मतदाता: ‘पहचान’ साबित करने को ‘दफ्तरों’ के लगा रहे चक्कर

City News Uttar Pradesh

परिवहन विभाग ने 10 वाहनों के विरुद्ध कीकड़ी कार्यवाही: चालकों में मची अफरा तफरी

City News Uttar Pradesh

प्रवीण सिंह की ‘दरियादिली’ से जगमगाई दीपावली: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने वंचितों को ‘बांटी ख़ुशी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़