24.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पुरूष व महिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड की सौगात
उत्तर प्रदेश

पुरूष व महिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड की सौगात

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकारी अस्पतालों के बेहतर रखरखाव को लेकर शुरू की गई कायाकल्प अवार्ड योजना में जिला पुरूष और महिला दोनों अस्पतालों का चयन हुआ है। पुरूष अस्पताल की प्रदेश में 20वीं और महिला अस्पताल की 25वीं रैंक है। दोनों अस्पतालों को इस योजना में चयनित होने पर 3.40 लाख- 3.40 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। इसकी 25 फीसदी धनराशि स्टाफ को प्रोत्साहन स्वरूप और शेष अस्पताल की सत्रेवाओं पर खर्च होगी। इससे पूर्व भी दोनों अस्पताल इस योजना में चयनित होकर पुरस्कृत हो चुके हैं।
जिला पुरूष अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. एसएन मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए जिला महिला अस्पताल का तीन स्तरों पर आंकलन किया गया था। उसी आधार पर अस्पताल ने 84.22 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अंकों के आधार पर पुरूष अस्पताल सेवाओं और रखरखाव के मामले में प्रदेश में 20वें स्थान पर है। उन्होंने इसके लिए पूरे स्टाफ को बधाई दी। इसी तरह जिला महिला अस्पताल भी 83.02 फीसदी अंकों के साथ कायाकल्प अवार्ड योजना में चयनित हुआ है। महिला अस्पताल में सीएमएस डा. सुनीता सिंह ने कहा कि अस्पताल के स्टाफ की बदौलत यह स्थान मिला है। आगे रैंक को और सुधारा जाएगा।

– तीन चरणों में आठ बिंदुओं पर होता है आंकलन

कायाकल्प योजना की मंडलीय सलाहकार तरन्नुम सिद्दीकी ने बताया कि योजना के तहत अस्पतालों का तीन चरणों पर आंकलन किया जाता है। प्रथम आंकलन स्वयं अस्पताल के स्तर से होता है। दूसरे आंकलन के लिए बाहरी जनपदों के डाक्टरों की टीम आती है और तीसरा आंकलन राज्य स्तरीय टीम के स्तर से होता है। तीनों आंकलन में अगर अस्पताल 70 फीसदी अंक अर्जित करता है तो फिर उसे कायाकल्प योजना के तहत चयनित कर लिया जाता है। आंकलन करने वाली टीमें आठ बिंदुओं पर अस्पतालों को परखती है। जिसमें अस्पताल का रखरखाव, साफ-सफाई, बायो मेडिकल निस्तारण, ईको सिस्टम, इन्फेक्शन कंट्रोल, सहयोगी सेवाएं, स्वच्छता को बढ़ावा देने के कार्यों के साथ अस्पताल के चहारदीवारी के बाहर की व्यवस्थाओं को देखा जाता है। प्रत्येक की अलग-अलग मार्किंग की जाती है। 70 प्रतिशत तक अंक हासिल करने वाले अस्पतालों का चयन हो जाता है। प्रत्येक चयनित अस्पताल को तीन लाख रुपए का पुरस्कार मिलता है। इसके अलावा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अस्पताल को 50 लाख और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 20 लाख रुपए का पुरस्कार मिलता है। पुरस्कार की धनराशि में 25 प्रतिशत स्टाफ के प्रोत्साहन में खर्च की जाती है और शेष अस्पताल की व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह की पत्नी की सलाह, परिवार नियोजन करे खुशहाल …

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान: रामचरितमानस को बताया बकवास, बोले- पुस्तक पर लगना चाहिए प्रतिबंध

City News Uttar Pradesh

अयोध्या धाम के लिए यूपी के छह जिलों से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया गया वन-वे किराया

City News Uttar Pradesh

बड़ी कार्रवाई: कमिश्नर, डीएम सहित आठ अधिकारी हुए तलब, जन सूचना कानून का पालन न करना पड़ा महंगा

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम नें दिलवाया दुर्घटना क्लेम का 1 लाख 31 हजार 792 का चेक

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : डकैत गौरी यादव के नाम पर मांगी पांच लाख रंगदारी, पुलिस ने 12 घंटे में शातिरों को किया गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़