City News Uttar Pradesh
बांदा में सड़क हादसे में युवक की मौत : हमीरपुर में भूमि संरक्षण विभाग में था तैनात
उत्तर प्रदेश

बांदा में सड़क हादसे में युवक की मौत : हमीरपुर में भूमि संरक्षण विभाग में था तैनात

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सड़क दुर्घटना में भूमि संरक्षण विभाग में तैनात कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अतर्रा कस्बे का रहने वाला है। अज्ञात वाहन के द्वारा उसको टक्कर मारी गई।
बता दें, मंगलवार देर रात भूमि संरक्षण विभाग हमीरपुर में कार्यरत शेखर नाम का कर्मचारी, जो कि अतर्रा कस्बे का रहने वाला है। ड्यूटी करने के बाद वह किसी काम से घर लौट रहा था। उसी दौरान झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के महुआ गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी।

बांदा में सड़क हादसे में युवक की मौत : हमीरपुर में भूमि संरक्षण विभाग में था तैनात
Youth dies in road accident in Banda: Was posted in land conservation department in Hamirpur

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से युवक को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर सुनने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सोनू शिवहरे ने बताया, शेखर कुमार (35) भूमि संरक्षण विभाग हमीरपुर में तैनात था। वह ड्यूटी के बाद अतर्रा अपने घर आ रहा था। तभी महुआ गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साली को बहलाकर साथ ले गया जीजा, पिता ने दामाद पर दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट

बिजली चोरों के उड़े होश : विद्युत एवं विजिलेंस टीम नें डाला छापा

City News Uttar Pradesh

एमएलएसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक होंगे निकाय चुनाव

City News Uttar Pradesh

एमपी के “बालू सिंडिकेट का यूपी के बांदा पर कब्जा”: सरवई सेंटर से “चल रहा सिस्टम”

City News Uttar Pradesh

संगम से लौट रहे थे अस्थि विसर्जन कर, रास्ते में ‘काल’ बन गया मोड़: एक मौत,12 घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़