31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अखिलेश ने जारी किया घोषणा पत्र : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देगी सपा, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन
उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश ने जारी किया घोषणा पत्र : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देगी सपा, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अपनी पार्टी के वचन पत्र और बाइस के 22 संकल्प को जारी किया। अखिलेश यादव ने इसमें वर्ष 2027 तक के अपनी पार्टी के लक्ष्य को शामिल किया है।

अखिलेश ने जारी किया घोषणा पत्र : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देगी सपा, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन
Akhilesh released manifesto: SP will give 33 percent reservation to women in government jobs, promise to make farmers debt-free in four years

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर पांच दिन में घोषणा पत्र लागू करेंगे। प्रदेश में सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। हर जिले में समाजवादी कैंटीन सेवा शुरू की जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पहले काम करके दिखाया है। हमारा सत्य वचन और अटूट वादा है। जो वादा कर रहे हैं पूरा करके दिखाएंगे।

अखिलेश ने जारी किया घोषणा पत्र : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देगी सपा, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन
Akhilesh released manifesto: SP will give 33 percent reservation to women in government jobs, promise to make farmers debt-free in four years

समाजवादी पार्टी के वचन पत्र और 22 के संकल्प पत्र का अनावरण करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के किसानों को चार वर्ष में कर्जमुक्त बनाएंगे। सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य रहेगा। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन में शहीद किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपया की मदद देंगे। सीमांत किसानों को दो बोरी मुफ्त डीएपी देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हम गन्ना किसानों को 15 दिन में पैसा देंगे। हर कृषि उत्पाद एमएसपी पर खरीदेंगे। हर गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे।

अखिलेश ने जारी किया घोषणा पत्र : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देगी सपा, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन
Akhilesh released manifesto: SP will give 33 percent reservation to women in government jobs, promise to make farmers debt-free in four years

अखिलेश यादव ने कहा कि हम सरकार बनने पर हर जिले में मॉडल स्कूल बनाएंगे। लड़कियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे। इसके साथ ही 2027 तक एक करोड़ नौकरियों का सृजन करेंगे। हमने पांच वर्ष में एक करोड़ नौकरियों का वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। राज्य शिक्षा कोष बनाकर पढ़ाई के लिए लोन दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश को 2027 तक शत प्रतिशत साक्षर और एक करोड़ नौकरी देने वाला बनाने की घोषणा की।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी हेट क्राइम पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन शुरू करेंगे। सरकार बनने पर हम संविदा भर्ती को बंद कर देंगे। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे। बीपीएल परिवारों को परिवारों को मुफ्त दो एलपीजी सिलेंडर देंगे। हम समाजवादी पेंशन योजना फिर शुरू करेंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त की जाएगी।

अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का घोषणा पत्र, अनोखे वादे

– लड़कियों को पीजी तक मुफ्त शिक्षा
– साल में दो सिलेंडर मुफ्त
– समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू होगी
– समाजवादी कैंटीन में 10 रुपए थाली
– कारीगरों और बुनकरों को 18,000 महीना
– मारे गए किसानो के परिवार को 25 लाख
– विश्विद्यालयों की संख्या दोगुनी होगी
– घोषणा पत्र में सपा के 22 संकल्प
– दोपहिया वाहनों को हर महीने 1 लीटर मुफ्त पेट्रोल
– गांवों में देंगे शुद्ध पेय जल
– पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी
– संपत्ति, घर कर तर्कसंगत होगा
– सभी फसलों को एमएसपी देंगे
– गन्ना किसानों का 15 दिनों में भुगतान
– सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण
– सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली
– ऑटोवालो को हर महीने 2 लीटर मुफ्त पेट्रोल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस का गुडवर्क : मादक पदार्थ तस्करी में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लगभग 25 किलों गांजा बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा से बसें मतदाताओं को लेकर कमल नयन दर्शन को रवाना: विधायक प्रकाश एवं सुनील नें दिखाया झंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा : यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा तोड़ेगी 2017 का रिकार्ड …

City News Uttar Pradesh

जीएसटी उत्पीड़न में व्यापारियों भरी हुंकार : प्रशासन को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

सपा-कांग्रेस का ‘टूटेगा’ गठबंधन ? अखिलेश की ‘शर्तों’ से कांग्रेस में बेचैनी !

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट: कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास का स्वामी प्रसाद मौर्य पर कड़ा प्रहार, कहा- चंद वोटों के लिए दे रहे विवादित बयान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़