29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताई विधानसभा चुनाव की गाइड लाइन, चारों सीटों पर 269 मतदेय स्थल क्रिटिकल घोषित
उत्तर प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताई विधानसभा चुनाव की गाइड लाइन, चारों सीटों पर 269 मतदेय स्थल क्रिटिकल घोषित

 

विनोद मिश्रा

बांदा। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से मुखातिब होते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विस चुनाव की गाइड लाइन के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में चौथे चरण में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 19 जोन और 134 सेक्टर बनाए गए हैं। इन सभी में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जनपद में लिंगानुपात 863 के सापेक्ष 825 है। 12,143 दिव्यांग और 18,752 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। चारों विधान सभा क्षेत्रों में 269 क्रिटिकल मतदेय स्थल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताई विधानसभा चुनाव की गाइड लाइन, चारों सीटों पर 269 मतदेय स्थल क्रिटिकल घोषित
District Election Officer told the guide line of assembly elections, 269 polling places declared critical in all four seats

– कलेक्ट्रेट में मीडिया से बात करते हुए दी जानकारी

चुनाव तैयारियों संबंधी जानकारी डीएम अनुराग पटेल ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की तादाद 14,960 है। चारों क्षेत्रों में 12 उड़नदस्ते और 4 वीडियो सर्विलांस टीमें लगाईं गईं हैं। कंट्रोल रूम (05192-224460) 24 घंटे काम कर रहा है। दिव्यांग और 80 वर्ष वाले मतदाताओं को पोस्टल बैलेट पेपर की सुविधा दी गई है। उन्हें फार्म-12 डी पर बीएलओ के जरिए आवेदन करना होगा। एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि सी विजिल एप के जरिए शिकायत की जा सकती है। इसका 100 मिनट में निस्तारण होगा। पोलिंग पार्टियां मंडी समिति बांदा से रवाना होंगी। सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि कोई भी विज्ञापन एमसीएमसी समिति से प्रमाणीकरण के बिना नहीं प्रकाशित होगा। मीडिया वार्ता डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कर्ज के मर्ज से परेशान युवक ने मौत को गले लगाया: चार बीघा जमीन भी रख दी बंधक

रामचरितमानस पर राजनीति: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर बोला हमला, उपेक्षित वर्गों को शूद्र कहकर सपा इनका न करें अपमान

City News Uttar Pradesh

किसान आसमां से गिरकर खजूर में अटके : यूरिया की मोहबब्त बेवफा हो गई

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप नें सरकार को गुमराह कर हथियाई कुर्सी : निर्वाचन रद्द हेतु पत्र

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम धान खरीद पर किसानों के शोषण पर नाराज: केंद्र प्रभारी फंस गये नत्थू लाल, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

नौतपा में सूर्यदेव की तपिश से लोगों का हाल बेहाल: 49 डिग्री तापमान ने झुलसाया

ब्रेकिंग न्यूज़