26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग का चला चाबुक : चार डॉक्टरों का रोका वेतन, 25 स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग का चला चाबुक : चार डॉक्टरों का रोका वेतन, 25 स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोविड वैक्सीनेशन में ढिलाई पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने 25 स्वास्थ्य कर्मियों (फार्मासिस्ट/एएनएम) को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। इनके अलावा 4 डॉक्टर और एक स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका का जनवरी माह का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

डीएम अनुराग का चला चाबुक : चार डॉक्टरों का रोका वेतन, 25 स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी
DM Anurag’s whip: Withheld salary of four doctors, show cause notices issued to 25 health workers

समीक्षा में टीकाकरण की प्रगति खराब मिलने पर गांवों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है। इनमें सीएचसी जसपुरा में फार्मासिस्ट चंद्रशेखर (नर्जिता), एएनएम विनीता (चंदवारा), नीलम यादव (पड़ोहरा), अतर्रा सीएचसी में ममता मिश्रा (बहोरवा पुरवा), महुआ सीएचसी में रचना गुप्ता (अर्जुनाह), आशा वर्मा (मुतियारी), नरैनी सीएचसी में सविता पांडेय (बल्देव पुरवा), सतरूपा (कल्याणपुर), बड़ोखर खुर्द सीएचसी में पुष्पा (हथौरा), श्यामाबाई (पचनेही), सुमन अग्निहोत्री (अरबई), प्रियंका गिरी (चहितारा) और कुमुदराय (त्रिवेणी) शामिल हैं।

बांदा नगरीय क्षेत्र में जिन कर्मियों पर कार्रवाई हुई है उनमें एएनएम मंगला (खुटला) व ऊषा सिंह (छाबी तालाब) शामिल हैं। तिंदवारी पीएचसी में फार्मासिस्ट रवी कुमार (संतोषी नगर), एएनएम मीना देवी (क्योटरा), सरस्वती पटेल (अमलीकौर), चंद्रकला (परसौड़ा), सीएचओ प्रिया सचान (बेंदा) व पूजा मिश्रा (लोहारी) पीएचसी कमासिन में फार्मासिस्ट ब्रज मोहन गुप्ता (जामू), एएनएम राजदुलारी (सतन्याव), प्रमिला यादव (दादौं), सुमन यादव (लोहरा) और पीएचसी बिंसडा में शाहिदा बेगम (जरोहरा) शामिल हैं।
उपरोक्त के अलावा अतर्रा सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शिव सागर, बिसंडा पीएचसी प्रभारी डॉ. उमेश कुमार, तिंदवारी पीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश चंद्र राजपूत और प्रभारी चिकित्साधिकारी नगरीय पीएचसी आजाद नगर डॉ. ऋतंभरा और जिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका राधा शर्मा का जनवरी माह का वेतन रोककर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विटामिन “ए” अभियान शुरू : बच्चों की बढ़ायेगा रोग प्रतिरोधक क्षमता

बांदा में बालू माफिया की दबंगई, लोहरा खदान अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर कुचर्चित !

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा हुई नाराज : कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में क्यों है बुरा हाल

City News Uttar Pradesh

यूपी : शहर में ‘वैक्सीनेशन’ प्रमाण पत्र के बिना नहीं मिलेगी शराब-बीयर, नोटिस चस्पा …

राधा की पूरी हुई आराधना: बुंदेलखंड के किसान की बेटी को यूपीएससी में मिली 7 वीं रैंक

City News Uttar Pradesh

अयोध्या एयरपोर्ट का बदला गया नाम: अब महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाना जाएगा हवाई अड्डा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़