29 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
आईजी एसके भगत ने ग्रहण किया चार्ज, मातहतों के साथ की बैठक
उत्तर प्रदेश

आईजी एसके भगत ने ग्रहण किया चार्ज, मातहतों के साथ की बैठक

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम परिक्षत्र के नए आईजी एसके भगत ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आई जी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आईजी ने मातहतों से परिचय प्राप्त किया और अपनी कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

आईजी एसके भगत ने ग्रहण किया चार्ज, मातहतों के साथ की बैठक
IG SK Bhagat took charge, meeting with subordinates

आईजी ने कहा कि परिक्षेत्र में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता के साथ सुनी जाएं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमे को निर्देशित किया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करें। इसके साथ ही अपराधों पर रोक लगाते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाए।

बैठक में आईजी एसके भगत ने कहा कि अपराध का खात्मा और अपराधियों को जेल भेजना उनकी पहली प्राथमिकता में है। इसके साथ ही पुलिस फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुनें। फरियादी के साथ पुलिस अच्छा व्यवहार करे और उनकी समस्याओं का निस्तारण करे। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सभी पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के कफन चोरों पर डीएम अनुराग नाराज : आठ पर निलंबन की तलवार !

वाह भाई वाह : बुंदेलखंड के किसानों के हेतु धन वर्षा कृषि का ईजाद !

City News Uttar Pradesh

बड़ा गिरोह: पाकिस्तान-नेपाल तक फैला नकली करेंसी का जाल, पांच बैंक मैनेजरों पर दर्ज हुआ मुकदमा

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार

यूपी में बुरी हार के बाद जागी योगी सरकार: अब नौकरियां देने पर होगा फोकस, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

बिजली आपूर्ति पूरी तरह धड़ाम : चारों ओर गूंज रहा हाय राम-हाय राम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़