- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के शंखनाद के लिए पीएम मोदी ने बुंदेलों की भूमि चित्रकूट मंडल के महोबा से किया।उन्होने यूपी चुनाव की रणनीति तय करने के साथ बुंदेलों के लिए सौगातों का पिटारा खोला।दावा किया की अब अब चित्रकूट मंडल के हर खेत और पेट को पानी मिलेगा।

विपक्षी दलों पर तंज कसा की परिवारवादियों की सरकारें किसानों को सिर्फ अभाव में रखना चाहती थीं। वो किसानों के नाम से घोषणाएं करते थे, लेकिन किसान तक पाई भी नहीं पहुंचती थी। जबकि पीएम किसान सम्मान निधि से हमने अब तक 1 लाख 62 हज़ार करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे हैं। किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है। ये समस्याओं की राजनीति करते हैं और हम समाधान की राष्ट्रनीति करते हैं। केन-बेतवा लिंक का समाधान भी हमारी ही सरकार ने निकाला है, सभी पक्षों से संवाद करके रास्ता निकाला है।

दशकों तक बुंदेलखंड के लोगों ने लूटने वाली सरकारें देखीं हैं। पहली बार बुंदेलखंड के लोग, यहां के विकास के लिए काम करने वाली सरकार को देख रहे हैं। वो उत्तर प्रदेश को लूटकर नहीं थकते थे, हम काम करते-करते नहीं थकते हैं। पुरानी सरकारों ने बुंदेलखंड को लूटा। 2017 में योगी सरकार आने के बाद अर्जुन सहायक परियोजना पर काम शुरु किया गया। अभी तक बुंदेलखंड ने सिर्फ लूटने वाली सरकारें देखी हैं पहली बार काम करने वाली सरकार देख रहे हैं।

बीते 7 सालों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं।

पीएम बोले की गरीबों और किसानों का कल्याण हमारी प्राथमिकता, परिवारवादियों सरकारों ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के तीन हेलीकॉप्टरों की सुरक्षा के साथ महोबा में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने महोबा के पुलिस लाइन ग्राउंड से यूपी चुनाव का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने बुंदेलों के लिए सौगातों का पिटारा भी खेल दिया। अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया।
अर्जुन सहायक परियोजना के लोकार्पण से बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर, बांदा के 168 गांवों के 1,49,755 किसान लाभान्वित होंगे। बुंदेलखंड में गोरखगिरि समेत ऐतिहासिक व चंदेलकालीन धरोहरों को सहेजने का काम भीचल रहा है। सीएम योगी ने कहा अर्जुन सहायक परियोजना से हमीरपुर बांदा और महोबा में पानी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। किसानों को इससे बहुत लाभ मिलेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
