28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में मनाई गई "लट्ठमार दिवाली"
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड : बांदा में मनाई गई “लट्ठमार दिवाली”, ढोल की थाप पर लाठियों का अचूक वार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बरसाने की लट्ठमार होली तो आपने देखी और सुनी होगी, लेकिन बुंदेलखंड इलाके की लट्ठमार दिवाली भी कम मशहूर नहीं है। बुंदेलखंड के जनपद बांदा, चित्रकूट, महोबा हमीरपुर, जालौन में परंपरागत लट्ठमार दिवाली मनाई गई। बता दें कि बुंदेलखंड परंपराओं और संस्कृति का इंद्रधनुष सहेजे है, इसी तरह बरसाने की लट्ठमार होली तो आपने देखी और सुनी होगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके की लट्ठमार दिवाली भी कम मशहूर नहीं है।

बांदा में मनाई गई "लट्ठमार दिवाली"
बुंदेलखंड के कई इलाकों में मनाई जाने वाली ये ‘लट्ठ मार’ दिवाली काफी रोमांचक होती है। इसमें ढोलक की थाप पर थिरकते जिस्म के साथ लाठियों का अचूक वार करते हुए युद्ध कला को दर्शाने वाले नृत्य को देख कर लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो जाते हैं। दिवारी नृत्य करते युवाओं के पैंतरे देखकर ऐसा लगता है मानों वो दिवाली मनाने नहीं बल्कि युद्ध का मैदान जीतने निकले हों।

बांदा में मनाई गई "लट्ठमार दिवाली"
– द्वापर युग से चली आ रही परंपरा
बुंदेलखंड का ‘दिवारी लोक नृत्य’ गोवधन पर्वत से भी संबंध रखता है। द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने जब गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा कर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था, तब ब्रजवासियों ने खुश होकर यह दिवारी नृत्य कर श्रीकृष्ण की इंद्र पर विजय का जश्न मनाया और ब्रज के ग्वालों ने इसे दुश्मन को परास्त करने की सबसे अच्छी कला माना। इसी कारण इंद्र को श्रीकृष्ण की लीला को देखकर परास्त होना पड़ा।

बांदा में मनाई गई "लट्ठमार दिवाली"
– बांदा में दिवारी नृत्य की धूम
बुंदेलखंड में धनतेरस से लेकर दिवाली की दूज तक गांव-गांव में दिवारी नृत्य खेलते नौजवानों की टोलियां घूमती रहती हैं। दिवारी देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटती है। दिवारी खेलने वाले लोग इस कला को श्रीकृष्ण द्वारा ग्वालों को सिखाई गई आत्मरक्षा की कला मानते हैं। बांदा जिले में दीपावली के दूसरे दिन दिवारी नृत्य की धूम मची रही।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया अतीक के गुर्गे और पुलिस में जबरदस्‍त मुठभेड़, 50 हजार का ईनामी वाहिद पुलिस के चढ़ा हत्थे

City News Uttar Pradesh

यूपी : जल शक्ति मंत्री रामकेश के सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश, कहा- हेड से टेल तक पहुंचाएं पानी

योगी सरकार एक से 15 सितंबर तक मनाएगी स्वच्छता पखवाड़ा : बच्चों को किया जाएगा प्रेरित

विधायक प्रकाश की पहल पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने की हुई कवायद

यूपी : मंत्रियों के स्टाफ में अब नहीं रखी जाएंगी महिलाएं, स्वेच्छा पर सिर्फ महिला मंत्री के साथ मिलेगी तैनाती

बांदा में सड़क सुरक्षा पर जोर: यातायात नियमों का पालन करने की दी गई नसीहत ।

ब्रेकिंग न्यूज़