City News Uttar Pradesh
सांसद आरके पटेल बोले : सदर विधायक प्रकाश हैं, विकास के लौह पुरुष !
उत्तर प्रदेश

सांसद आरके पटेल बोले : सदर विधायक प्रकाश हैं, विकास के लौह पुरुष ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सांसद आरके पटेल नें सदर विधायक प्रकाश दिवेदी को विकास के प्रति बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। कहा की प्रकाश ऐसे विधायक है जिनकी नजर में क्षेत्र के विकास के प्रति लौह आत्मबल वाली है।

सांसद आरके पटेल बोले : सदर विधायक प्रकाश हैं, विकास के लौह पुरुष !
सांसद आरकेसिंह पटेल ने यह बातें विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल मुक्ताकाश सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण करने के उपरान्त समारोह में कही। उन्होंने कहा की बुन्देलखण्ड की विविधतापूर्ण संस्कृति है। यहां कि सांस्कृतिक व लोक गीतों की विधायें लुप्त होती जा रहीं थी, उन्हें मुक्ताकाश मंच के निर्माण से अपनी प्रतिभा दिखानेे का अवसर प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी की प्रेरणा से बांदा शहर को विकसित करने का जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है।

सांसद आरके पटेल बोले : सदर विधायक प्रकाश हैं, विकास के लौह पुरुष !
अध्यक्ष जिला पंचायत सुनील पटेल ने कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल ने भारत को अखण्ड बनाने का जो कार्य किया था इसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

सांसद आरके पटेल बोले : सदर विधायक प्रकाश हैं, विकास के लौह पुरुष !
विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने कहा की सरदार पटेल ने 536 से अधिक रियासतों का अपनी सूझ-बूझ व दृढता से विलय कराकर अखण्ड भारत की संकल्पना को मूर्त रूप दिया था। उनकी जयन्ती पर हम उन्हें नमन करते हैं।

सदर विधायक प्रकाश हैं, विकास के लौह पुरुष

कहा कि मुक्ताकाशी मंच के निर्माण से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। हमारी लोक संस्कृति संरक्षित हो सकेगी।उन्होंने कहा कि आयुक्त की प्रेरणा से नवाब टैंक तथा शहर को विकसित करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है, इससे बांदा नये स्वरूप में शीघ्र दिखायी देगा।

सांसद आरके पटेल बोले : सदर विधायक प्रकाश हैं, विकास के लौह पुरुष !
आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने इस कहा कि सांस्कृतिक मंच की स्थापना से मण्डल के सभी कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त हो सकेगा। यहां पर लाइट व साउन्ड की व्यवस्था प्राधिकरण द्वारा करायी जायेगी। कलाकारों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।यहां पर योग प्रशिक्षक की भी नियुक्ति की जायेगी। आयुक्त ने कहा कि बांदा शहर के प्रमुख चैराहों के सौन्दर्यीकरण तथा पार्क के विकास में और तेजी लायी जाए जिससे बांदा को नया स्वरूप प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि रात्रि में सफाई की व्यवस्था करायी गयी है जिससे शहर साफ औैर स्वच्छ रहे। कहा कि सरदार पटेेल अखण्ड भारत के शिल्पी थे।

सांसद आरके पटेल बोले : सदर विधायक प्रकाश हैं, विकास के लौह पुरुष !
जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को अखंड स्वरूप प्रदान करने का जो कार्य किया था उसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि बांदा शहर को विकसित करने के लिए विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद आरकेसिंह पटेल, विधायक सदर प्रकाश दिवेदी, आयुक्त तथा जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।


इस अवसर पर श्रृद्धा निगम, किरन कुमार, अभिषेक मिश्र, अंजली वर्मा, निषा गुप्ता की टीम ने मनोहारी लोकनृत्य व लोक गीत प्रस्तुत किये। इसके साथ ही सूचना विभाग में पंजीकृत राम सिंह एण्ड पार्टी ने भी लोकगीत प्रस्तुत किये।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील पर फिर फूटा ‘भ्रष्टाचार’ का बम: टेंडर ‘घोटाले’ का नया खेल ‘उजागर’

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा की बोर्ड परीक्षा पर रहेगी कड़ी नजर: प्रशासन ने शुरू की विशेष तैयारी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

डीएम दुर्गा शक्ति नें तबादलों को दिया अंतिम रूप: 30 जून तक जारी होगी सूची

दो बच्चाें की मां से भाजपा नेत्री के भाई को हुआ प्यार, परिवार ने डांटा तो खुद को मार ली गोली, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर पूजन: सर्वजन सुखाय एवं हिताय की कामना

ब्रेकिंग न्यूज़