City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग साहब बांदा-टांडा हाईवे पर दें ध्यान : गड्ढे ले रहे जान !
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग साहब बांदा-टांडा हाईवे पर दें ध्यान : गड्ढे ले रहे जान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हाय राम जनप्रतिनिधि खामोश हैं!क्या आराम फरमा रहें हैं ? क्योकि जनता परेशान है।वह क्यों यह भी जान लीजिये ?
बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर तकरीबन आधा दर्जन बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। गड्ढों की चपेट में आकर राहगीर आए दिन घायल हो रहे हैं। बाइक चालकों और ई-रिक्शा चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। इस मार्ग से ओवर लोड बालू भरे ट्रकों का भी आवागमन है।

डीएम अनुराग साहब बांदा-टांडा हाईवे पर दें ध्यान : गड्ढे ले रहे जान !
बांदा-टांडा नेशनल हाईवे की लंबाई जिले में महोखर गांव से लेकर बेंदाघाट तक तकरीबन 40 किलोमीटर तक है। इस पूरे मार्ग में तकरीबन 100 से ज्यादा छोटे-बड़े गड्ढे हैं। कस्बे के सिकंदरपुर से लेकर थाने के सामने, सब्जी मंडी के पास और भिड़ौरा तिराहा और बुंदेलखंड पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा बने हैं। राहगीरों, दो पहिया, चार पहिया चालकों को गड्ढे की स्थिति में जब वाहन गुजरते हैं तो दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। थाने के पास भी जलभराव होते रहने से बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीर हादसे का शिकार हो जाते हैं।

डीएम अनुराग साहब बांदा-टांडा हाईवे पर दें ध्यान : गड्ढे ले रहे जान !
नेशनल हाईवे के किनारे-किनारे बसे गांवों में महोखर, कुरसेजा, मुंगुस, तिंदवारी, जसईपुर, माटा, छापर, बेंदाघाट के ग्रामीण गड्ढों से बेहद परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने विधायक ब्रजेश प्रजापति से समस्या के समाधान का दुखड़ा रोया पर आश्वासन कोरा साबित हुआ।

डीएम अनुराग साहब बांदा-टांडा हाईवे पर दें ध्यान : गड्ढे ले रहे जान !

जिलाधिकारी अनुराग पटेल समस्या पर ध्यान दें। उन्हें बता दूँ की नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रायबरेली शाखा के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक तिलक कहा था की अधिकृत कंपनी का ठेका खत्म हो गया है। सितंबर के अंत तक नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। इसके बाद काम शुरू होगा। लेकिन वर्तमान में सब जस का तस है। फिलहाल अस्थाई तौर पर भी रोड की मरम्मत नहीं हो रही।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की सूझ-बूझ : स्वतंत्रा दिवस पर माहौल बिगड़ने से बचा ! …

आयुष्मान केंद्र में लटक रहा है ताला : भटकते रहते हैं लाभार्थी

बांदा का पीडब्लूडी विभाग “सौभाग्यशाली” : “मलाई चाभो बाबाजी” की स्थिति !

City News Uttar Pradesh

किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर रिश्वत: बैंक में सीबीआई का छापा, मैनेजर को दबोचा

City News Uttar Pradesh

बांदा से लापता छात्र नरसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर मिला, अस्पताल में हुई मौत …

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे मंडी स्थल, जनसभा को करेंगे सम्बोधित, एसपी अभिनंदन ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़