City News Uttar Pradesh
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठनमंत्री नें सरकार पर बोला हमला, आरोप तानाशाही की पराकाष्ठा !
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठनमंत्री नें सरकार पर बोला हमला, आरोप तानाशाही की पराकाष्ठा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र नें लखीमपुर कांड पर योगी एवं मोदी सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। आरोप लगाया है कि लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर केंद्रीय मंत्री के पुत्र ने गाड़ी चढ़ा कर नरसंहार किया है! उसकी अभी तक गिरफ्तारी न होने और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संरक्षण दिए जाने पर यह बात साबित होती है कि सरकार खुद प्रदेश में अराजकता पैदा करा देना चाहती है !


पूर्व संगठन मंत्री नें कहा की यह कैसा दुर्भाग्य है की बात बात पर ट्वीट करने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किसानों के आंसू पोछने का प्रयास नहीं किया। मुआबजा की राशि 45 नहीं लाख नहीं बल्कि बढ़ाकर दो-दो करोड़ करनी चाहिए! लेकिन सरकार पूरी तानाशाही दिखा रही है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है !


पूर्व संगठन मंत्री मिश्र नें कहा की किसानों के आंसू पोछने जा रही प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में ले लेना, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अरेस्ट करना पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरने न देना पूरी तरह तानाशाही का प्रतीक है।आम जनता महगाई की मार से त्रस्त है।नौकरी आउट सोर्सिग के माध्यम से ठेका कर दिया गया। पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर सेवा निवृत कर्मियों पर कुठाराघात किया गया है। प्रदेश में स्थिति जंगल राज की हो गई है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक अनिल प्रधान की बड़ी मांग: एआरटीओ और पीटीओ के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

पत्रकारिता दिवस : गिरते पत्रकार और गिरता स्तर चिंतनीय

City News Uttar Pradesh

बबेरू में भाजपा की हार प्रत्याशी हीं बना मुख्य कारण ? जनता एवं कार्यकर्ता में थे नापसंद

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली के नहीं है अच्छे दिन : धड़ाम हो गई है पूरी संचालन व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

खाकी का चल रहा चाबुक, हजारों लोग हुए पाबंद

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव पहुंचे शिवपाल के घर, मुलाकात के बाद सपा और प्रसपा के गठबंधन का किया ऐलान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़