29.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम आनंद नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह के निर्देश पर जल जीवन मिशनमें रात और दिन में दो पालियों में काम होगा। वह निर्माणाधीन खटान एवं अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना के कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। खटान ग्राम समूह पेयजल योजना का कार्य कर रही फर्म मे0 एलएण्डटीको निर्देश दिये गये कि इन्टेकवेल का कार्य यूद्ध स्तर पर कराते हुए 31 दिसम्बर तक परियोजना के अपर जोन में पेयजल आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें। इन्टेकवेल हेतु आवश्यक सामग्री आपूर्ति यथा मोटर, पम्प, ट्रान्सफार्मर, पाइप, आदि की आपूर्ति समयान्तर्गत सुनिश्चित करें।

उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम किटहई में निर्माणाधीन डब्लूटीपीपर कार्य को समयान्तर्गत पूर्ण करने हेतु मैन पावर बढ़ाया जाये। परियोजना के अपर जोन में आ रहे समस्त ग्रामों में पाइप लाइन शीघ्र बिछाने हेतु दिन – रात की अलग-अलग पालियों में कार्य करायें।

डीएम आनंद नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम

इसी प्रकार अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना का कार्य कर रही फर्म मे0 एनसीसीको इन्टेकवेल, डब्लूटीपी, पाइप लाइन बिछाने में प्रयुक्त सामग्री, मशीन एवं मैन पावर को बढ़ाने को कहा। परियोजना अन्तर्गत ट्यूबवेल से आच्छादित 30 ग्रामों में निर्माण कार्य प्राथमिकता पर हो।साथ ही परियोजनाओं को नियत तिथि में पूर्ण करानें हेतु प्रतिदिन कार्य की कार्ययोजना बनाये।


जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड को निर्देशित किया कि दोनो परियोजनाओं में विद्युत संयोजन का कार्य शीर्ष प्राथमिकता से कराया जाये। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा एनओसीनहीं दी गई है, वह तत्काल नियमानुसार दी जाये, जिससे कार्य में बाधा न हो। साथ ही कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत दोनो परियोजनायें सरकार की महत्वाकाक्षी परियोजनायें है। इसके कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू का अवैध परिवहन : खनिज अधिकारी नें चलवाया चाबुक मचा हड़कंप ! …

Banda- गरीबों के लिऐ जन आरोग्ययोजना महत्व पूर्ण: डीएम

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की स्वतंत्रता दिवस पर हुंकार: ‘पीडीए’ को ‘हक’ और संविधान की ‘रक्षा’ असली ‘आजादी’, 2027 पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दुर्गा नें दिया रक्त दान : महादान की की व्याख्या, बांटे प्रमाण पत्र

Banda : बुंदेलखंड में मुनाफे की मिठास घोलेगी हिमांचल की स्ट्राबेरी…

City News Uttar Pradesh

यूपी सरकार ने पांच सदस्यीय आयोग का किया गठन: निकाय चुनाव में ट्रिपल टी फार्मूले पर लागू होगा आरक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़