28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : पीएम आवास योजना में लापरवाही पर सीडीओ ने जेई का रोका वेतन
उत्तर प्रदेश

बांदा : पीएम आवास योजना में लापरवाही पर सीडीओ ने जेई का रोका वेतन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीएम आवास योजना में लापरवाही पर सीडीओ के आदेश पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने अवर अभियंता (जेई) रमेशचंद्र का अग्रिम आदेश तक के लिए वेतन रोक दिया है।


विकास खंड जसपुरा में 16 अगस्त को पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में अभियंत्रण विभाग के जेई रमेशचंद्र अनुपस्थित रहे। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार को पत्र भेजकर नाराजगी जाहिर की थी।


कहा कि अवर अभियंता की लापरवाही के कारण पीएम आवासों का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। यह केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में है। उन्होंने अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीडीओ के आदेश पर अधिशासी अभियंता ने जेई को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण और वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थीं “नवाब की बेगमें” !

अनूठे आयोजन से विधायक प्रकाश गदगद : कोलावल रायपुर समारोह का समापन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का ‘सूर्योदय’: 12.55 करोड़ की ‘योजनाओ’ से बदलेगी तस्वीर

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन बनी “समाज सेवा” की मिसाल: संगम यात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : देवांगना घाटी में साले के साथ सेल्फी लेते वक्त खाई में गिरा जीजा, पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकला बाहर

आनरकिलिंग : बांदा में प्रेमी संग गई किशोरी के लौटते ही पिता ने खौफनाक तरीके से दी मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह ..

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़