28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक ब्रजेश खामोश : डीएम आनंद नें बांदा-टांडा हाईवे पर दिया ध्यान !
उत्तर प्रदेश

विधायक ब्रजेश खामोश : डीएम आनंद नें बांदा-टांडा हाईवे पर दिया ध्यान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हाय राम तिंदवारी विधायक क्या कर रहे हैं आराम ? क्योकि जनता है परेशान। वह क्यों यह भी जान लीजिये। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर तकरीबन आधा दर्जन बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। गड्ढों की चपेट में आकर राहगीर आए दिन घायल हो रहे हैं। बाइक चालकों और ई-रिक्शा चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। इस मार्ग से ओवर लोड बालू भरे ट्रकों का भी आवागमन है।

विधायक ब्रजेश खामोश : डीएम आनंद नें बांदा-टांडा हाईवे पर दिया ध्यान !

बांदा-टांडा नेशनल हाईवे की लंबाई जिले में महोखर गांव से लेकर बेंदाघाट तक तकरीबन 40 किलोमीटर तक है। इस पूरे मार्ग में तकरीबन 100 से ज्यादा छोटे-बड़े गड्ढे हैं। कस्बे के सिकंदरपुर से लेकर थाने के सामने, सब्जी मंडी के पास और भिड़ौरा तिराहा और बुंदेलखंड पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा बने हैं।

विधायक ब्रजेश खामोश : डीएम आनंद नें बांदा-टांडा हाईवे पर दिया ध्यान !

बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। राहगीरों, दो पहिया, चार पहिया चालकों को गड्ढे होने का आभास नहीं होता ऐसी स्थिति में जब वाहन गुजरते हैं तो दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। थाने के पास भी जलभराव होने से बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं।


नेशनल हाईवे के किनारे-किनारे बसे गांवों में महोखर, कुरसेजा, मुंगुस, तिंदवारी, जसईपुर, माटा, छापर, बेंदाघाट के ग्रामीण गड्ढों से बेहद परेशान हैं। स्थानीय लोगों नेविधायक ब्रजेश प्रजापति से समस्या के समाधान का दुखड़ा रोया पर आश्वासन कोरा साबित हुआ। जिलाधिकारी आनंद सिंह ने समस्या पर ध्यान दिया। उन्होने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अभियंताओं से सड़क दुरुस्त कराने को कहा ह।

विधायक ब्रजेश खामोश : डीएम आनंद नें बांदा-टांडा हाईवे पर दिया ध्यान !
नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया की रायबरेली शाखा के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक तिलक डीएम आनंद सिंह को बताया है कि अधिकृत कंपनी का ठेका खत्म हो गया है। सितंबर के अंत तक नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो रही है। इसके बाद काम शुरू होगा। फिलहाल अस्थाई तौर पर कस्बे समेत आसपास के नेशनल हाईवे में हुए गड्ढों को भरवाया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा “जपूं तेरा नाम” भजन …

City News Uttar Pradesh

पर्यटन मंत्री का सीमा पर अभूतपूर्व स्वागत : पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें रचा इतिहास

प्रेस क्लब ऑफ यूपी ने सौंपा ज्ञापन, मानिकपुर की समस्याओं के समाधान की मांग

City News Uttar Pradesh

News : पहले पत्नी को चाकू मारकर किया लहूलुहान फिर पति ने अपने हाथ की नस काटी… 

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बहाई विकास की बयार: पंद्रह योजनाओं का शिलान्यास तीन का लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़