City News Uttar Pradesh
एसपी अभिनंदन की बड़ी कार्यवाही : छापा मारकर संयुक्त टीम ने पकड़ी 27 पेटी अवैध शराब
उत्तर प्रदेश

एसपी अभिनंदन की बड़ी कार्यवाही : छापा मारकर संयुक्त टीम ने पकड़ी 27 पेटी अवैध शराब …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध शराब का कारोबार तेजी के साथ चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन अवैध शराब व नशीले पदार्थों के रोकथाम के लिए सख्त है। इसीक्रम में गुरुवार को आबकारी एवं कोतवाली की संयुक्त टीम ने शराब की दुकान में काम करने वाले सेल्स मैन के घर में छापा मारा तो वहां पर 27 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध शराब कारोबियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


गुरुवार को शहर कोतवाल भास्कर मिश्रा एवं आबकारी की संयुक्त टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम मवई बुजुर्ग छोटा का पुरवा में छापेमारी में 27 पेटी नकली शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम दीपू सिंह निवासी ग्राम लुकतरा थाना कोतवाली देहात बताया।

वह शराब की दुकान में सेल्स मैन के तौर पर काम करता था। उसके पास से सात पेटी अपमिश्रित शराब बरामद हुई। बड़े पैमाने पर बारकोड लगी शीशियां भी मिली हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता एवं सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गृह लक्ष्मी के माथे पर चिंता का घोर साया : महंगी सब्जी से रसोई बजट गड़बड़ाया !

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन का मायवती पर निशाना: जितना बहनजी को मैं जानता हूं, उतना वो खुद भी नहीं जानती, पैसे लेकर टिकट देती है बसपा

City News Uttar Pradesh

यूपी : जल शक्ति मंत्री रामकेश के सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश, कहा- हेड से टेल तक पहुंचाएं पानी

सीएमएस का तगड़ा भ्रष्टाचार ? ढाई करोड़ के उपकरण खरीद मामले में फंसे

City News Uttar Pradesh

शबरी जल प्रपात यूपी में बना विवाद: तुलसी नाम देनें से आदिवासियों का हृदय ज्वाला मुखी !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें नहीं मनाया अवकाश, निरीक्षण कार्य में कराई परेड ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़