City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : शहादत दिवस मनाने को भेजी गई फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना से पहले हुई जब्त, आरोपित को भेजा गया जेल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के यमुना पुल के पास पार्क में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की भनक लगते ही एसडीएम व सीओ ने विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। लाई गई प्रतिमा जब्त कर ली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने हर मंडल में एक-एक प्रतिमा स्थापित कर शहादत दिवस मनाने को कहा था। जिसके लिए यह प्रतिमा उन्होंने ही भेजी थी। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार जिलाध्यक्ष को जेल भेज दिया गया है।

कस्बे में चिल्ला चौराहे के पास गश्त के दौरान थानाध्यक्ष वीरप्रताप सिंह की नजर एक ट्रैक्टर पर पॉलीथिन से ढकी प्रतिमा पर पड़ी। जो फूलन देवी की थी। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि कस्बा निवासी मुकेश निषाद ने इस प्रतिमा को बांदा से मंगवाया है। जिसके बाद पैलानी एसडीएम रामकुमार व सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा पहुंचे। चालक से विस्तार से जानकारी ली। पता चला कि बांदा में एक ट्रक से यह प्रतिमा आई थी, जिसे चालक ट्रैक्टर से लाया था। प्रतिमा शुक्रवार रात ही आ गई थी और ट्रैक्टर पर लदी खड़ी थी। बाद में मुकेश निषाद को घर से पकड़ा गया। मुकेश विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रतिमा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजा था। हर मंडल में एक प्रतिमा स्थापित कर शहादत दिवस मनाने के निर्देश थे। इसके लिए यमुना पुल के पास पार्क में इसे स्थापित किया जाना था और कार्यक्रम का भी आयोजन तय था। पुलिस ने मुकेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रतिमा कब्जे में ली गई है। मुकेश निषाद को गिरफ्तार कर धारा 353ए/ 505 के तहत मुकदमा दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पच्चीस फीसदी ‘लाभार्थियों’ के ही बन सके ‘राशन और आयुष्मान कार्ड’

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें एक पंथ दो काज के तहत पूरे शहर को किया भाजपामय: संदेश दिया तय भाजपा

City News Uttar Pradesh

मिशन गति शक्ति योजना : थिक वेब स्विच से 160 की गति पर दौड़ेंगी ट्रेनें

Banda : डीएम आनन्द सिंह का चला चाबुक, नौ जिलास्तरीय अधिकारी हुये दंडित, मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

रोडवेज का ‘तानाशाही सिस्टम’: कैश नहीं तो ‘सफर’ नहीं, डिजिटल व्यवस्था बनी मज़ाक ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में मचा कोहराम : सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़