25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : दिवंगत डॉक्टर को भाजपा ने बनाया चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह संयोजक, जिले में हुई किरकिरी …

 

  • रिपोर्ट – विवेक यादव

हमीरपुर। भाजपा ने प्रदेश स्तर पर जारी प्रकोष्ठों के गठन में हमीरपुर के दिवंगत डा. महेंद्र पाल सिंह लोधी को चिकित्सा प्रकोष्ठ, कानपुर क्षेत्र का सह संयोजक पद सौंप दिया। प्रदेश स्तर पर हुई चूक से पार्टी की खासी किरकिरी हो रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से 17 जुलाई को जारी की गई चिकित्सा प्रकोष्ठों की सूची में पांचवे नंबर पर राठ कस्बे के डा. महेंद्र पाल सिंह लोधी को कानपुर क्षेत्र के लिए सह संयोजक चुना है।

डा. महेंद्र का 29 अक्टूबर 2020 को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके निधन पर शासन, प्रशासन और पार्टी प्रभारी और केंद्रीय स्तर के नेता ने उपस्थित होकर शोक संवेदना व्यक्त की थी। प्रदेश स्तर पर हुई चूक से पार्टी की खासी किरकिरी हो रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता का कहना है कि ऐसी गलती भूलवश होती है। दोबारा संशोधित कर लिस्ट जारी की जाएगी।


दिवंगत डॉ.महेंद्र पाल सिंह पूर्व विधायक डा.राम सिंह के पुत्र थे और पूर्व डिप्टी सीएमओ के साथ-साथ स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी से क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर आसीन थे।

ठीक इसी तरह शासन द्वारा गत 15 जुलाई को मेडिकल ऑफिसरों के स्थानांतरण सूची में सर्विलांस अधिकारी के पद पर तैनात रहे दिवंगत डॉ. महेश कुमार बल्लभ का स्थानांतरण इसी पद के लिए इटावा कर दिया था। जबकि डॉ. एमके बल्लभ का गत 19 जून 2021 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। शासन द्वारा लगातार हो रही चूक से चर्चा का विषय बना हुआ है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : ओवरलोडिंग को लेकर सपाइयों का अनशन दूसरे दिन भी जारी, खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी गई आंदोलन की चेतावनी …

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज से भगवान रहते है अंतरध्यान : ओपीडी के चौंकाने वाले हाल !

Banda : पटरी दुकानदार क्या नगर पालिका की ठगी का शिकार!कौन सुने फरियाद।

City News Uttar Pradesh

विकास बना ‘लूट’ का रोडमैप: आठ करोड़ का अनियमित भुगतान, डीएम ने बैठाई जांच

City News Uttar Pradesh

यूपी टीईटी परीक्षा कार्यक्रम जारी: 23 जनवरी को होगी परीक्षा, 25 फरवरी को परिणाम होंगे जारी,

City News Uttar Pradesh

सब रजिस्ट्रार ऑफिस में लगी भीषण आग : दस्तावेज जलकर हुए खा, विभाग बोला- चोरों ने दिया घटना को अंजाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़