- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के कप्तान अभिनंदन का अपराधी कानून से बेखौफ अपराधों की सलामी दे रहें हैं। औऱ हीनियस क्राइम के अपराधी पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नहीं। हौसले बुलंदियों की ओर हैं। ताजा चुनौती यह हैं की ट्यूबवेल की छत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या करने वाले दो पारिवारिक भतीजे समेत चार आरोपी घटना के दो दिन बाद भी फरार चल रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात है। सर्विलांस समेत तीन टीमें हत्या आरोपियों की सुरागरसी कर रही हैं। पर परिणाम फिलहाल ढाक के तीन पात की कहानी कह रहें हैं।

मैं जिक्र कर रहा हूँ बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पवैया का मजरा भुराने पुरवा निवासी 55 वर्षीय किसान पदना प्रजापति का। बुधवार रात पड़ोसी किसान जगदीश पाल के ट्यूबेल की छत में सो रहे थे। सोते समय किसी ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी।

मृतक के बड़े पुत्र अजय ने गांव के मुकेश, जयकरन , समेत पारिवारिक भतीजे जगप्रसाद, चुनवाद के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस हत्यारोपितों को नहीं पकड़ पा रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार व गांव के लोग भयभीत हैं। जो स्वाभाविक भी हैं।

हालांकि अधिकारियों के निर्देश पर गांव में शांति व्यवस्था के लिए एक एसआइ व दो पुलिस कर्मी को तैनात है। अन्य पुलिस कर्मी भी सादी वर्दी में हत्यारोपितों की सुरागरसी कर रहे हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार द्वारा संदेह के आधार पर कई लोगों को कोतवाली लाया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि जिनको नामजद कराया गया है, उनको किसी ने घटना के समय नहीं देखा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

किसान की हत्या के बाद सबसे पहले उसका छोटा पुत्र छैला घटनास्थल में पहुंचा था। जिसने पिता का मोबाइल ले लिया था। पुलिस ने किसान का मोबाइल उसे अपने कब्जे में लिया है। पुलिस मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाल रही है। जिससे घटना का सही पर्दाफाश हो सके। देखना होगा की कप्तान अभिनंदन की पुलिस कब तक हत्या का पर्दाफाश कर पायेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
