City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

मानसून रूठा : नहरें भी किसानों से “दगाबाजी” को तैयार ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मानसून रूठ जाने से अब नहरें भी “दगाबाजी” की तैयारी में हैं। किसान खरीफ फसलों के लिए बुआई को परेशान हैं। मेघा पानी दे-पानी दे की उसकी “रट ” पर मेघों को भी तरस नहीं आ रहा।


दूसरी औऱ नहरों का आलम यह है की पानी की रफ्तार उनमें भी थम रही है।जुलाई के प्रथम सप्ताह में केन नहरों में पानी मध्य प्रदेश स्थित बरियारपुर वियर से पानी छोड़ा गया था,लेकिन एमपी की घाटियों में बारिश थमने से वियर में पानी कम होता जा रहा है। इससे नहरों में भी पानी घटा है। इस समय केन की मुख्य नहर 630 क्यूसेक क्षमता से चल रही है।

जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 2500 क्यूसेक की है। इसी तरह अतर्रा व बांदा ब्रांच में भी पानी काफी कम चल रहा है। केन नहर मुख्य ब्रांच से अतर्रा ब्रांच को 585 क्यूसेक व बांदा ब्रांच को 157 क्यूसेक पानी जा रहा है। अतर्रा नहर की अधिकतम क्षमता 1545 क्यूसेक व बांदा नहर की अधिकतम क्षमता 675 क्यूसेक है।

जबकि पिछले दिनों जब नहर में पानी छोड़ा गया था उस समय मुख्य शाखा में 1050 क्यूसेक अतर्रा में 741 क्यूसेक व बांदा शाखा में 244 क्यूसेक क्षमता से पानी चलाया गया था। जो अब घट गया है। केन नहर प्रखंड के अधिशाषी अभियंता अरविंद पांडे ने बताया कि अभी 15 दिनों के लिए पानी है। यदि आगे बारिश नहीं हुई तो नहरों का संचालन प्रभावित होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन

चाट की दुकानें : संक्रमण को दे रहीं बढ़ावा, पुलिस खामोश …

विहिप ने फेंटे पत्ते : ऋतंभरा को विभाग एवं निधि बनी दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश राजनीति के ‘क्रिकेट ग्राउंड’ में बने ऑलराउंडर: विपक्ष हुआ ‘बैक टू पैवेलियन’

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पहुंच रहे जनता के द्वार : जन समस्याओं का कर रहे निदान

शादी में बार-बालाओं के साथ डांस करने पर चले लाठी-डंडे: दूल्हे पक्ष के चार लोग हुए घायल

ब्रेकिंग न्यूज़