City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह के निर्देश : वैक्सीनेशन नहीं तो “वेतन ठन-गोपाल” …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम ने सख्त लहजे मे कह दिया है की जिन कर्मचारियों अधिकारियों नें वैक्सीनेशन नहीं कराया उनका वेतन भी ठन, ठन गोपाल हो जायेगा। वैक्सीनेशन नहीं तो वेतन नहीं ! इसके साथ ही संचारी रोग भगाओ के लिये दस्तक अभियान चलेगा।


जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में माह जुलाई में प्रस्तावित विषय संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोंगो एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाकर उनकों कार्य एवं उत्तर दायित्व की जिम्मेदारी दी गयी। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मचारियों/अधिकारियों के माह जून का वेतन वैक्सीनेशन कार्ड की प्रति उपलब्ध कराने के बाद ही दिया जाए एवं ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिन्होंने किसी विशेष कारण से वैक्सीनेशन नही कराया है वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रमाण पत्र लेकर अपने कार्यालय अध्यक्ष को प्रस्तुत करेंगे कि कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार अभी वैक्सीनेशन नही करवा सकते हैं। अतः समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया जाता है कि अधिकारियों/कर्मचारियों के माह जून, 2021 के वेतन का अहरण तब ही किया जाए जब स्वयं के द्वारा कोविड-19 टीका के कार्ड के प्रति/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिया जाए।


जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि पहली जुलाई, से 31 जुलाई, एवं दस्तक अभियान 12 जुलाई से 25 जुलाई, तक सभी जनपदों में चलाया जाना है। उन्होंने कहा कि माह मार्च के अभियान की भांति ये अभियान भी चलाया जाए। अभियान में आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षयरोग से सम्भावित रोगियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त करेंगी। क्षयरोग के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर सहित सम्पूर्ण विवरण एक लाइन लिस्टिंग फार्मेट में क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध करायें।

कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पशु पालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, उद्यान विभाग आदि सभी दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभायें ताकि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को शत्-प्रतिशत सफल बनाया जा सके।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडीशर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को भली-भांति निभायेंगे तथा जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों को अक्षर्सह अनुपालन किया जायेगा।


तत्पश्चात जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी ओपीडीसंचालित की जायें। आयुष्मान भारत के तहत जानकारी दी गयी कि 155638 गोल्डेन कार्ड बनाये जा चुके हैं। जनपद की रैंकिग प्रदेश में 37 प्रतिशत है। इस माह 215 गोेल्डेन कार्ड बनाये गये हैं। जिलाधिकारी नेकहा की इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से लाभान्वित हो सकें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत सहायकों का ‘एग्रीस्टैक सर्वे’ से इंकार: आदेश पर मचा बवाल

City News Uttar Pradesh

यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर अखिलेश का फैन शर्त में हार गया था बाइक, अब फिर आई चेहरे पर खुशी

Banda- उपलब्धि : कृषि विश्व विद्यालय में चारे की 73 प्रजातियों का उद्दान।

City News Uttar Pradesh

मंत्री नंद गोपाल बोले: भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में वक्फ बिल होगा कामयाब

City News Uttar Pradesh

बांदा में संभावित बाढ़ से एलर्ट हुई सरकार : मंत्री रामकेश नें भेजी एनडीआरएफ टीम

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक और साथी के यहां डीजियाना ग्रूप जांच क्रम में आयकर छापा,11 लाख सीज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़