24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

तीसरी लहर की शंका नें थर्राया : बाल रोग विशेषज्ञों की कमी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना की संभावित तीसरीऔऱ बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी चिंता का विषय बन गई है। तीसरी लहर में अधिकांशतया बच्चों के चपेट में आने की आशंका हैं। इन परिस्थितियों के मद्देनजर शासन-प्रशासन की महामारी से निपटने की तैयारी है, लेकिन सबसे बड़ी आफत बाल रोग विशेषज्ञों की कमी है। इस कमी को सर्जन, गायनको, मेडिसिन, हड्डी और नेत्र रोग जैसे विभागों के विशेषज्ञों से दूर किया जा रहा है। उन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण के जरिए बाल रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जा रहा है।


चित्रकूटधाम मंडल के एकलौते मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक कोविड सेंटर में इलाज और सावधानियों से लेकर हर बारीकियों से उन्हें बखूबी वाकिफ कराया जा रहा है। एम्स और पीजीआई के सीनियर डाक्टर उन्हें बाकायदा प्रशिक्षित कर रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञों की कमी के मद्देनजर शासन ने अन्य विभागों के डाक्टरों को बतौर बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में तैयार करने का निर्णय लिया है।


इसी के तहत डाक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को पीडियाट्रिक कोविड सेंटर में बच्चों के इलाज के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। मेडिकल कालेज में ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। दिल्ली के एम्स और लखनऊ के पीजीआई व केजीएमयू के विशेषज्ञ रोजाना एक घंटे यहां के कई विभागों के डाक्टरों को बाल रोग विशेषज्ञ के दायित्व और बच्चों के इलाज की बारीकियों के बारे में सिखा रहे हैं।


इसमें नर्सिंग स्टाफ भी इसमें शामिल है। अभी पहले बैच को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें करीब 50 लोग हैं। यह प्रशिक्षण एक सप्ताह तक चलेगा। प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मौजूदा में उनके यहां मात्र चार बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) वार्ड में 110 बेड हैं।


कोरोना महामारी के खतरे और यूनिट में बेडों की संख्या के मुताबिक, 21 बाल रोग विशेषज्ञ होने चाहिए। पर्याप्त पीडियाट्रिक न होने पर मेडिकल कालेज के सर्जन, गायनको, नेत्र, मेडिसिन, हड्डी रोग, ईएनटी, एनेस्थेटिस्ट समेत 21 विभागों के डाक्टरों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर नें ‘पार्टी हित’ में पी लिया ‘विष’: सांसद कृष्णा का ‘उल्टा’ पड़ा दांव !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी में 51 सीटों पर भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार: वाराणसी से फिर लड़ेंगे पीएम मोदी चुनाव

मनरेगा में भी मजदूरी की होगी रिकवरी : मशक्कत कर दी गई तेज

City News Uttar Pradesh

Banda- मंडी समिति में दूसरे दिन भी हड़ताल, लटका रहा ताला…

City News Uttar Pradesh

खनन का खेल: वैध के बहाने धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सहकारिता से समृद्धि का पढ़ाया पाठ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़