City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा राज में जनता त्रस्त, घोटालों की कमाई में जुट गई सरकार …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश की बदहाली की इबारत लिख दी गई है। जनता त्रस्त है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सच तो यह है कि प्रदेश में ऐसी सरकार है, जिसमें न मंत्रियों की सुनवाई है, न ही जनता की। अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों का विश्वास खो चुकी भाजपा अब चलते चलाते घोटालों की कमाई में लग गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस का मुख्यमंत्री का दावा खोखला साबित हुआ है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भविष्य की खुशहाली का झूठा सपना दिखाने वाला भाजपा नेतृत्व भी अब समझने लगा है कि अगले विधानसभा चुनाव में उसका सत्ता से बाहर होना तय है। भाजपा राज में बच्चों के खाने पर डाका डाला गया है। सपा अध्यक्ष ने कहा, बरेली के 49 परिषदीय विद्यालयों में सरकारी खाते से पैसा तो निकला, लेकिन भोजन छात्रों को नहीं मिला।


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर में शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में 6.50 करोड़ रुपये का घपला सामने आया है। लखनऊ में 5500 परमिट नवीनीकरण में वसूले गए जुर्माने में 15 करोड़ का गबन हो गया। बरेली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बिना छात्राओं की उपस्थिति के भोजन, पानी, अन्य सुविधाओं के नाम पर 84 लाख रुपये खर्च में दिखा दिए गए। अखिलेश ने कहा कि बरेली के अलावा प्रदेश के 17 जिलों में भी घपले होने की चर्चा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भविष्य की खुशहाली का झूठा दिखाने वाला भाजपा नेतृत्व भी अब समझने लगा है कि अगले विधानसभा चुनाव में उसका सत्ता से बाहर होना तय है और समाजवादी सरकार बनने वाली है। इसलिए हड़बड़ी में डबल इंजन वाले जहां लोकतंत्री व्यवस्थाओं को धता बताते हुए मुख्यमंत्री को ही बनाए रखने का राग अलाप रहे हैं, वहीं पार्टी के अंदर उनके विरोध में स्वर उभरने लगे हैं। दो जिम्मेदार मंत्रियों ने कह दिया है कि चुनाव बाद केंद्र तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा ? प्रदेश की राजनीति में यह हास्यास्पद स्थिति है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन: मोदी सरकार को कोसा

City News Uttar Pradesh

15 हजार करोड़ से बदलेगा विकास का नक्शा: चित्रकूट से वाराणसी तक हाईस्पीड कॉरिडोर को मंजूरी

विधायक प्रकाश सुधारेंगे स्टेडियम के जर्जर हालत : अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल के छह वेंटीलेटर गायब : सीएमएस इसकी करायेंगे खोज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के अगुवाई में चुनाव कार्यशाला सम्पन्न: संगठन की मजबूती पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें मेज गोष्ठी पर की बजट चर्चा: लोक हितकारी अलंकरण से किया अलंकृत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़