City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

निकम्मापन : पुराने आवास मिले नहीं, नये आवासों का लक्ष्य जारी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेघरों को घर मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना चित्रकूटधाम मंडल में आंकड़ों के जाल में उलझी है। ताजा उदाहरण बांदा जिले का है कि पिछले वित्तीय वर्ष के 15 हजार से ज्यादा आवास अभी अधूरे पड़े हैं और मौजूदा नए वित्तीय वर्ष के लिए शासन 12 हजार से ज्यादा आवासों का नया लक्ष्य तय कर दिया है। मंडल के चारों जिलों बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट समेत बुंदेलखंड के जालौन में भी यही स्थित है।


आवास योजना में आंकड़ों की बाजीगरी की बानगी चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा में कुछ यूं है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 में 15,444 प्रधानमंत्री और 36 मुख्यमंत्री योजना के आवास अधूूरे पड़े हुए हैं। किसी में छत नहीं पड़ी तो कहीं पर दीवारें अधूूरी हैं। लाभार्थी झुग्गी झोपड़ियों में बसर कर रहे हैं। इन्हें पूरा कराए बगैर शासन ने चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 15,583 प्रधानमंत्री आवास और 133 मुख्यमंत्री आवास योजना के आवासों का लक्ष्य जारी कर दिया है।


वर्ष 2020-21 में जनपद को 16544 पीएम आवासों का लक्ष्य मिला था। इनमें सिर्फ 2078 लाभार्थियों को तीनों किस्तें मिल पाईं हैं। इनमें 1100 लाभार्थियों के आवास पूरे हो सके हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना में पिछले वर्ष 45 आवासों का लक्ष्य था, जिसमें सिर्फ 29 लाभार्थियों को तीनों किस्तें हासिल हुईं हैं। नौ लाभार्थियों के ही आवास पूरे हो सके हैं। प्रत्येक गरीब को पक्की छत देने के उद्देश्य से शुरू की गई महात्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना फिसड्डी साबित हो रही है। गांवों में गरीब आज भी पन्नी और बॉस की झोपड़ियों में गुजर बसर कर रहा हैं।


– वित्तीय वर्ष 2020-21 के पीएम आवासों की ब्लाकवार स्थिति
ब्लाक लाभार्थी तृतीय किस्त पूर्ण आवास
बबेरू 1945 485 288
बड़ोखर खुर्द 1703 325 218
बिसंडा 2691 167 181
जसपुरा 926 83 23
कमासिन 1940 238 73
महुआ 2804 258 86
नरैनी 3089 103 70
तिंदवारी 1446 408 161है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुखद खबर : बीटीसी परीक्षा पास न कर पाने पर छात्रा ने दी जान

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, छात्रों को दी शुभकामनाएं

रिश्ते हुए शर्मसार : नशे में धुत पिता बना हैवान, अपनी बेटी को बनाया हवश का शिकार, सदमे में फंदे से लटककर युवती ने दी जान

योगी कैबिनेट का फैसला: एयरपोर्ट की तर्ज पर संवारे जाएंगे यूपी के 23 बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

City News Uttar Pradesh

चुनाव आयोग की नोटिस का सपा ने भेजा जवाब, अखिलेश यादव ने यादव-मुस्लिम वोटर्स के नाम काटे जाने की दी डिटेल

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक मार्ग दुर्घटना: बाईक सवार चार युवकों को ट्रक नें रौंदा, दो की मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़