
- शरद मिश्रा
बांदा। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिले की “लईया करारी” की संभावनायें बढ़ गई है। जिस तरह मतदाता सूची से नाम बेदखल हुये हैं वह प्रत्याशियों की “हार जीत” का गणित बिगड़ने के लिये काफी हैं। एसआईआर की “सुरसा के मुंह” की तरह लंबी उबाऊ प्रक्रिया के बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया।इस सूची के अनुसार जनपद में अब कुल 12.29 लाख मतदाता शेष हैं। 2025 की मतदाता सूची की तुलना में इस बार 1.19 लाख मतदाता घट गये हैं। वहीं एक लाख से अधिक मतदाता कम होने पर यह चुनाव में जीत-हार का गणित बिगाड़ने का सक्षम आधार भी माना जा रहा हैं।

वर्ष 2025 की मतदाता सूची के अनुसार जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 13.49 लाख मतदाता थे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर, वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर जिले के 11.74 लाख मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सत्यापन कराया गया। इस सत्यापन प्रक्रिया में 1.75 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी, जिसके परिणामस्वरूप इन मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए।

इसके बाद, मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर मात्र 9.98 लाख रह गई थी। मतदाता सूची को संतुलित बनाए रखने और मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से, निर्वाचन आयोग ने विभाग को दो लाख नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन ने एक सघन अभियान चलाया और लोगों को फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया।

निर्वाचन विभाग के प्रयासों से 2.31 लाख नए मतदाता जोड़े गए। इन नए मतदाताओं को जोड़ने के बाद, शुक्रवार को निर्वाचन विभाग ने 12.29 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि नए मतदाताओं को जोड़ने के बावजूद 2025 की सूची की तुलना में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या में 1.19 लाख की कमी आई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
