- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा नें बांदा नगर पालिका में जहां पिछली हार का सपा से बदला चुका लिया वहीं वोटों का भी ग्राफ बढ़ाया। कांग्रेस एवं बसपा के वोट बैंक में पिछले निकाय चुनाव की तुलना में काफी गिरावट आई है। पिछले पालिका चुनाव से तुलनात्मक समीक्षा करें तों उस समय जहां सपा प्रत्याशी रहे मोहन साहू को 22907 वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी शिवपूजन गुप्ता 19890 वोट पर सिमटे थे।

इसके साथ ही मोहन नें 3017 वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार सीट महिला सामान्य हो जाने पर मोहन साहू की पत्नी गीता साहू सपा से चुनाव लड़ रहीं थी और भाजपा नें जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष मालती गुप्ता बासू को चुनाव मैदान में ताल ठोकवा दी। मालती बासू नें 333176 वोट हासिल किये वहीं गीता साहू को महज 30204 वोट समेट पाई। इस प्रकार मालती बासू नें वोट प्रतिशत बढ़ते हुये धोबिया पाट दांव मारकर गीता साहू को चुनावी अखाड़े में चित्त कर दिया।

दूसरी ओर कांग्रेस से पिछले चुनाव में मोहम्मद इदरीस नें यहां 11951वोट पाकर तीसरा स्थान पाया था लेकिन इस बार आदि शक्ति दीक्षित मैदान में थी वह 4747वोट में हीं सिमट गईं। हालांकि पोजीशन तीसरे ही रही। इसी क्रम में पिछले चुनाव में बसपा नें श्याम मोहन धुरिया को टिकट दिया था। इन्होंने 10711 वोट हासिल किये थे। इस बार बसपा नें रिजवाना नोमानी को टिकट दिया ओर वह वोट का ग्राफ नीचे खिसका 2593 पर आ गईं। इस प्रकार कांग्रेस और बसपा के वोट प्रतिशत में भारी गिरावट आई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
