27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
Other

बुंदेलखंड : अधिक फैलाव से बरगद देता है अधिक मात्रा में आक्सीजन

 

  • शरद मिश्रा

बांदा । बुंदेलखंड में यूं तो अनेकों प्रकार के वृक्ष पाए जाते हैं। इनमें कई औषधीय व प्राणवायु प्रदाता हैं। करीब एक दर्जन ऐसे पेड़ हैं जिन्हें विशेष रूप से आक्सीजन वृक्षों का दर्जा मिला हुआ है। बरगद का नाम सबसे ऊपर आता है। अधिक फैलाव के कारण इस वट वृक्ष में आक्सीजन भी अधिक मात्रा में मिलती है।


कोरोना संक्रमण के दौर में वृक्षों को खास अहमियत मिली है। इनमें आक्सीजन देने वाले वृक्षों की उपयोगिता एक बार फिर लोगों को समझ में आयी है। प्राणवायु देने वाले वृक्षों के बारे में वैसे तो सभी लोग परिचित हैं लेकिन वानिकी से जुड़े वैज्ञानिकों ने बुंदेलखंड क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वृक्षों को आक्सीजन वृक्ष की फेहरिस्त में शामिल किया है। कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग का कहना है कि बरगद बुंदेलखंड क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण बहुवर्षीय, विशाल, बहुउद्देश्यीय वृक्ष है। इसका वैज्ञानिक नाम फाइकस बेंगालिसिस अंग्रेजी नाम बनियन ट्री है। धार्मिक ²ष्टि से बरगद एक पवित्र वृक्ष है जो अपने अधिक फैलाव के कारण भारी मात्रा में आक्सीजन प्रदान करता है। विशाल आकार के चलते यह हमे गरमी व धूप से भी बचाता है। बारिश के मौसम में पौधरोपण होता है। आने वाला समय बारिश का ही है लिहाजा पौधरोपण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कोरोना संक्रमण में सांसों पर संकट आया तो आक्सीजन वृक्षों की याद आयी। लिहाजा आओ रोपों अच्छे पौध की श्रंखला में बरगद जैसे वृक्ष को स्थान देना होगा।
बुंदेलखंड में मुख्य रूप से बरगद, पीपल, नीम, महुआ, चिरौंजी, तेंदू, अर्जुन, पलास, बबूल, सागौन, कैथा, जामुन, चिलबिल, करंज बहुतायत में पाए जाते हैं। इनके लिए यहां की मिट्टी मुफीद है। यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद हैं।


डा.दिनेश वैज्ञानिक वानिकी कृषि वि.वि. ने बताया कि बरगद आक्सीजन प्रदाता व धार्मिक रूप से पवित्र वृक्ष है। इसकी छाया घनी, शीतल व ग्रीष्मकाल में आनंदप्रद होती है। रस, छाल, पत्तों, फल का उपयोग आयुर्वेदिक औषधियों में अनेक रोगों के निवारण में होता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में वायरल फीवर की आई सुमानी, अस्पताल में छाई मनमानी !

City News Uttar Pradesh

शोक सभा में भाउक क्षण : निष्पक्ष पत्रकारिता के लिये हमेशा याद रहेंगे अरुण खरे

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग ने भी की कार्रवाई, अफसरों को धमकाना पड़ा महंगा

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : विधानसभा चुनाव में बड़े और छोटे वाहनों का किया जाए इंतजाम

City News Uttar Pradesh

बांदा में फूल बन गये शूल: प्रशासनिक लापरवाही से अतिक्रमण नें घोंट दी सांस !

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को भेजा गया जेल : जमानत पर सुनवाई मंगलवार को निर्धारित

ब्रेकिंग न्यूज़