26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

पानी का आकाल : खेत को नहीं मिलेगा पानी, बांधों के पेट खाली …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। न खेत को पानी न पेट को पानी चित्रकूट मंडल की यही कहानी। गर्मी में पानी का संकट बुंदेलखंड और चित्रकूटधाम मंडल की किस्मत में अमिट लेख बन गया है। यह स्थिति एक बार फिर भयावह रूप में है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में स्थित सभी तेरह बांध और वियर गर्मी के दस्तक देते ही डेड स्टोर यानि पानी से खाली हो गए । सूखे बुंदेलखंड में अबकी भी लोगों संग किसान जहां खेतों की सिंचाई के लिए पानी को तरसेंगे, वहीं मवेशी और पक्षी भी एक बूंद-बूंद को परेशान होंगे, क्योंकि खेत और पेट को पानी देने वाले मंडल के सभी तेरह बांधों की कोख अभी से सूख गई है।


किसान और मवेशी दोनों को ही इन बांधों से पानी तभी मिलेगा जब मेघा मेहरबान होंगे। चित्रकूटधाम मंडल के सभी 13 बांधोें में पानी का जबरदस्त अकाल हो गया है। कुछ बांध तो पूरी तरह खाली भी हो गए हैं। कुछेक में वहां एक या दो मिलियन घन मीटर पानी बचा है। अब किसानों और सिंचाई विभाग को बेसब्री से बारिश का इंतजार है, क्योंकि बांधों से तो पानी मिलना मुश्किल ही दिख रहा है। सिंचाई विभाग नहरों के जरिए चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में कई हजार हेक्टेयर खेतों को इन्हीं बांधों से पानी मुहैया कराता है। बीते कुछ महीनों में छुटपुट बारिश बांधों का कुछ भला नहीं कर सकी।


बांधों के जल संग्रह क्षेत्रों में बेहतर बारिश न होने से बांधों तक पानी नहीं पहुंचा। चित्रकूटधाम मंडल के गंगऊ, रनगवां और बरियारपुर जैसे बड़े बांध और वियर में मई माह में ही तलहटी और चट्टानें नजर आने लगीं थीं। अब यह और भी सूख गए हैं। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों में भी बांधों की स्थित देखकर मायूसी छाने लगी है।

उनका कहना है कि अब तो बारिश से ही बांध भर सकेंगे,तभी अगली फसलों के लिए पानी मिलेगा। बांधों की स्थित देखकर किसान भी काफी चिंतित होने लगे हैं। उनको अपने खेतों की सिंचाई की चिंता अभी से सताने लगी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहेज न मिलने पर दवा खिलाकर गिराया गर्भ: हालत बिगड़ी, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें आईटीवीपी जवान को अर्पित की पुष्पांजलि : परिवार को बंधाया ढाढ़स

City News Uttar Pradesh

बांदा की नरैनी विधान सभा सीट : “साक्षी” भाजपा के लिये क्या बनेगे मुसीबत ! …

मोदी 3.0: भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, पीएम सहित कुल 72 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

City News Uttar Pradesh

बांदा : राजस्थान में पटरी किनारे मिला मजदूर का शव, मेहनताना मांगने पर हुआ था ठेकेदार से विवाद …

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

ब्रेकिंग न्यूज़