27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

UP : हैवानियत की हदें पार, भाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बहन से सामूहिक दुष्कर्म …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मैनपुरी जिले के दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने उसके भाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे कन्नौज शहर के गेस्ट हाउस में बुलाया था। आरोपितों ने अश्लील बातें लिखकर उसकी फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी।


40 वर्षीय महिला ने बताया कि जनवरी में रोडवेज बस में सफर करते समय मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के महादेव नगर निवासी अनिल उर्फ रिंकू और रोहित से मुलाकात हुई थी। दोनों ने उसके भाई को रोडवेज में नौकरी दिलाने की बात कही। वह उनकी बातों में आ गई। आरोपितों ने तीन फरवरी को फोन कर उसे कन्नौज शहर के एक गेस्ट हाउस में उच्चाधिकारियों से बात कराने की बात कहकर बुलाया। वह उनके कहने पर पहुंच गई, जहां दोनों ने दुष्कर्म किया।

आरोपितों ने कुछ फोटो भी खींच लिए, जो पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर अश्लील बातें लिखकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। महिला ने तीन दिन पहले एसपी प्रशांत वर्मा से मामले की शिकायत की थी। रविवार को उनके निर्देश पर महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल कन्नौज कोतवाली क्षेत्र का है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेंदा घाट यमुना पुल के क्षतिग्रस्त पिलर का मरम्मत कार्य शुरू, वाहनों के आवागमन से हो रही परेशानी

प्रभारी मंत्री को औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

बांदा कारागार में कुंभ गंगाजल स्नान : बंदियों ने कमाया पुण्य

City News Uttar Pradesh

गुप्त गोदावरी की मिली तीसरी गुफा: अंदर की आकृति कर रही लोगों को कर रही आकर्षित

मंत्री रामकेश बोले पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्‍व में भारत बन रहा है विकसित राष्ट्र

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे मोरम उतार रहे बाप-बेटे को रौंदा, पिता की मौत, बेटा गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़