City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट जेल गैंगवार : जेल हत्याकांड में सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक और जेलर समेत पांच को किया गया निलंबित …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट धाम मंडल के चित्रकूट जिला कारागार में शुक्रवार सुबह गैंगवार के दौरान हुए हत्याकांड में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल में दो बंदियों की हत्या और पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी अंशू दीक्षित के मारे जाने के मामले में जेल अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चित्रकूट जेल के अधीक्षक एसपी त्रिपाठी व जेलर महेंद्र पाल समेत पांच कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। डीजी जेल आनन्द कुमार ने इसकी पुष्टि की है।


चित्रकूट जेल में हुई जघन्य घटना में सुरक्षा बंदोबस्त में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि जेल में पिस्टल कैसे पहुंची, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की न्यायिक जांच होगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना में चित्रकूट पुलिस एफआइआर दर्ज कर रही है। पुलिस विवेचना में कई तथ्य पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेंगे।

निलंबित किए गए कर्मियों में जेल के हेड वार्डर के अलावा सुरक्षा-व्यवस्था में तैनात पीएसी का एक सिपाही भी है। डीजी जेल आनन्द कुमार का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- लोक निर्माण मंत्री नें औगासी पुल का किया निरीक्षण,तीस जून तककार्य होगा पूरा।

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान फूलों की खेती से हो सकते हैं धनवान

मोदी के गढ़ में राहुल और अखिलेश ने भरी हुंकार: बोले-डबल इंजन सरकार का निकल रहा है धुआं

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से लग जाएं कांग्रेसी – नरवाल …

विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखा जाए ध्यान : आयुक्त दिनेश सिंह …

City News Uttar Pradesh

यूपी : मायावती की पार्टी बसपा को किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा चंदा, भारत निर्वाचन आयोग की सार्वजनिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज़