28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखा जाए ध्यान : आयुक्त दिनेश सिंह …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सभी कार्यदायी संस्थायें विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा जिन कार्यों व परियोजनाओं के लिए शासन से पूरी धनराशि प्राप्त हो गयी है उन्हें समय से पूर्ण कराया जाए। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने यह निर्देश 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं तथा मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि चित्रकूट के विकास कार्यों की मुख्य विकास अधिकारी साप्ताहिक समीक्षा करें, जिससे इन कार्यों में तेजी लायी जा सके।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को समय से पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी समयबद्ध ढंग से कार्य करें। जिन योजनाओं में शासन से धनराशि प्राप्त नही हुई है उनके लिए पत्र लिखवाया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि नरैनी, अतर्रा, मऊ, मानिकपुर, राजापुर तथा चरखारी में अग्निशमन केन्द्रों का कार्य दिसंबर तक पूर्ण किया जाए। आयुक्त ने निर्देश दिये कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी समय-समय पर अपने विभाग की परियोजनाओं का निरीक्षण करें। बुंदेलखण्ड विकास निधि के कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिये कि मार्च में जो कार्य स्वीकृत किये गये हैं, उन्हें शीघ्र प्रारम्भ कराया जाए जिससे कार्य समय से पूर्ण हो सकें। 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओें की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि कार्य में तेजी लाने के लिए तीन सिफ्टों में कार्य कराया जाए। समीक्षा में पाया गया कि मण्डल में 50 लाख से ऊपर की 223 परियोजनाओं में कार्य चल रहा है जिसमें चित्रकूट में 105, बांदा 75, हमीरपुर में 30 तथा महोबा में 13 परियोजनायें संचालित हैं।


आयुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में धनराशि शेष नही है, उनमें धनराशि की मांग के लिए शासन को पत्र लिखवाया जाए। महोबा जनपद के कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने जलनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वरखेडा पेयजल योजना में तेजी लायी जाए। आयुक्त ने गौशालाओं के निर्माण की समीक्षा करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे निर्माणाधीन गौशालाओं का समय-समय पर निरीक्षण करें।

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट अमित असेरी, अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी एमसी जैन, उपनिदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खण्ड, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड-1 डीएन यादव तथा संबंधित कार्यदायी संस्थाओं तथा विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुस्लिम औऱ यादव मतों का बांदा शहर में जमकर बिखराव ? भाजपा से मालती की होगी नैया पार ?

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह मार्ग दुर्घटना में मौतों पर दुखी: व्यक्त की शोक संवेदना

बांदा के मोहल्लों में खुले हैं प्राइवेट जल संस्थान: आरओ के नाम पर बिक रहा दूषित पानी

City News Uttar Pradesh

यूपी पंचायत चुनाव : उत्तर प्रदेश में चार चरण में 15 अप्रैल से होंगे मतदान, बांदा चौथे चरण में ,दो मई को होगी गिनती …

मौसम के मिजाज निराले : बारिश की दरियादिली से खेती किसानी में आफत आई

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : बासी कढ़ी में सौवां उबाल साबित !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़