City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : राजकीय मेडिकल कालेज के आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्स मनीषा एवं पूजा के जज्बे को सलाम …

(अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर विशेष )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चिकित्सालयो में रोगियों के उपचार में नर्सों का अहम रोल रहता हैं। लेकिन कोरोना महामारी के दौर में जिन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया हैऔर कर रहीं हैं उन पर गर्व होना चाहिए । स्टाफ नर्स मनीषा मिश्रा एवं पूजा मिश्रा का मरीजों की देखभाल व उपचार के साथ स्नेह झलकता है। उनके अच्छी तरह बात करने से मरीज हौंसले से मजबूत होकर जल्दी स्वस्थ भी हो रहे हैं।


कोविड -19 एल थ्री राजकीय मेडिकल कॉलेज की आउट सोर्सिग में कार्यरत स्टाफ नर्स मनीषा मिश्रा वर्ष 2017 की तैनाती है। तभी से वह बराबर अपनी यहां सेवाएं दे रही हैं। वर्तमान में लायलटेक सेवा प्रदाता एजेंसी शासन के नियमों के तहत कांटेक्ट की जिम्मेदारी संभाले है।मनीषा नें कोरोना काल में अपनी ड्यूटी के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि नौकरी में उन्होंने पहली बार ऐसी महामारी देखी है। शुरू में तो खुद के संक्रमित होने का भी डर रहता था लेकिन मरीजों की हालत देखकर उन्होंने अपनी चिता कभी नहीं की। सुरक्षा के उपकरणों से लैस होकर अपने ड्यूटी के कर्तव्य में डटी रहीं। दवा के साथ मरीजों के साथ स्नेह से बात किया। जिसका असर मरीजों पर ज्यादा दिखाई पड़ा । बताया कि संक्रमित मरीज काफी डरे हुए होते हैं। ऐसे में उन्हें दिलासा देकर हौसला बढ़ाती हैं। मरीजों के स्वस्थ होकर घर जाने में खुद को बड़ा सुकून मिलता है। अब संक्रमितों का उपचार व देखभाल करने की आदत बन गई है। वह भी उन्हें अन्य बीमारियों के मरीज जैसे लगते हैं। संक्रमण से बचाव का ख्याल रखते हुए वह मरीजों के उपचार में मदद करती हैं।

स्टाफ नर्स मनीषा मिश्रा की ससुराल शहर के मोहल्ला क्योटरा में है। वहीं उनके पति जिला पंचायत कॄषि विद्यालय में लिपिक हैं। मरीजों की देखभाल व अपने फर्ज को लेकर वह अपनी मासूम बेटी से ड्यूटी के दौरान फोन आने पर दुलार कर देती हैं।


इसी क्रम में पूजा मिश्रा की आउट सोर्सिंग में पहली नियुक्ति वर्ष 2018 में चित्रकूट जिले के मानिक पुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में हुई थी लेकिन वाद में सेवाओं पर रोक लग गई। अब वर्तमान में मई 2021से लायल टेक सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा आउट सोर्सिंग के तहत नियुक्ति पाकर कोविड ड्यूटी कर रहीं हैं।


नर्सिग में उनकाअच्छा अनुभव होने का भरपूर लाभ कोरोना संक्रमितों मरीजों को मिल रहा है। बिना भय और हिचक के मरीजो की देखभाल का इनका जज्बा नर्सिग की गाइड लाइन की सार्थकता को सिध्ध करता है। इन दोनों स्टाफ नर्सो के जज्बे को सलाम है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

व्यापारियों द्वारा कर चोरी: बांदा सहित सात जिलों के 1,347 पर जीएसटी की बैठी जांच

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन का गौशाला पर औचक छापा : जिम्मेदारों को सख्त निर्देशों से नवाजा

City News Uttar Pradesh

बांदा का प्रेम मंदिर : जहां ‘मकर संक्रांति’ पर लगेगा ‘आशिकों का मेला’ !

City News Uttar Pradesh

हड़ताल पर सख्ती : प्रशासन नेे कब्जे में ली एंबुलेंस, छीनी चाभी …

पासपोर्ट कांड का बड़ा खेल: विदेश मंत्रालय के अलर्ट पर पुलिस ने खोला ‘फर्जीवाड़े का राज’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में सड़क हादसा : किसान यूनियन की पूर्व अध्यक्ष की स्कूटी में कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़