City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना में कालाबाजारी, सैनिटाइजर व पल्स ऑक्सीमीटरों के साथ युवक गिरफ्तार, कई जगह छापेमारी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना काल में नक़ली दवाओ और उपकरणों का बाजार गर्म हैं। इसी क्रम में नकली व अवैध ढंग से सैनिटाइजर व पल्स ऑक्सीमीटर लाकर बेचने की सूचना पर पुलिस व ड्रग निरीक्षक टीम ने एक युवक को पकड़ा लिया। उसके पास से भारी संख्या में पल्स ऑक्सीमीटर व सैनिटाइजर बरामद हुआ। फर्म में भी छापेमारी की गई। हालांकि बरामद सैनिटाइजर गलत बना है या असली इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच के लिए सैंपल भेजा जा रहा है। दिल्ली की जिस कंपनी से माल लाना बताया गया है उस कंपनी को औषधि निरीक्षक दिल्ली नोटिस भेज रहे हैं।


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन व पुलिस विभाग के अधिकारियों को कई दिन से सूचना मिल रही थी कि कोरोना संक्रमण को लेकर शहर में एक व्यक्ति नकली सैनिटाइजर व अवैध ढंग से पल्स ऑक्सीमीटरों की बिक्री कर रहा है। उसकी ओर से माल भी खुद तैयार कराया जाता है। जिसके चलते दोपहर सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन पर कोतवाली निरीक्षक जयश्याम शुक्ल व औषधि प्रसाधन निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता की टीम ने कालू कुआं चौराहे के पास छापेमारी कर रिक्शे में लदे माल व मोहल्ला शुकुल कुआं निवासी शिवम सिंह परिहार को पकड़ लिया। जिसमें 75 ऑक्सीमीटर व 500 एमएल के 480 पीस सैनिटाइजर, पांच लीटर की बोतलों में भरा करीब 168 लीटर सैनिटाइजर बरामद हुआ है। दोनों संयुक्त टीम ने उसके घर में बने गोदाम में भी छापेमारी की। लेकिन वहां से नकली कोई माल बरामद नहीं हुआ।

सीओ सिटी व औषधि निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया सैनिटाइजर गलत ढंग से बनाया गया है या फिर गुणवत्ता परक है। इसकी जांच के लिए सैंपल राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भिजवाया जा रहा है। पकड़े गए व्यक्ति ने माल के संबंध में किसी तरह का बिल नहीं दिखाया है। हालांकि उसका कहना है कि माल उसने दिल्ली की एक कंपनी से खरीदा है। इसलिए दिल्ली की कंपनी को नोटिस भेजी जा रही है। जिससे यह जानकारी हो सके की उनके यहां से माल कहां बिक्री किया गया है। औषधि निरीक्षक ने आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नगर “पालिका नें निकम्मेपन की हद कर” दी: विमान “उत्सव पर उड़ा दी गर्द”

City News Uttar Pradesh

बांदा में कोरोना का कत्लेआम : मेडिकल काॅलेज में चार दिन में 49 मौतें, ऑक्सीजन के लिए मची लूट ! …

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर नहीं बन पाई चौकी: जरूरत पर नहीं मिल पाती पुलिस की मदद

रिश्ते पर कलंक: सास से किया दुष्कर्म और फोटो किया वायरल

City News Uttar Pradesh

जिले में गणतंत्र दिवस की रही धूम : हर जगह लहराया तिरंगा

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र के ‘प्रयास’ से ‘खनिज यूनिवर्सिटी’ की होगी स्थापना: महोबा ‘विकास’ का बनेगा ‘हब’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़