26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर 'सदन में गरजे' तो मचा 'हंगामा': नियम 51 के तहत 'दागे सवाल'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

विधायक विशंभर ‘सदन में गरजे’ तो मचा ‘हंगामा’: नियम 51 के तहत ‘दागे सवाल’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव मंगलवार को “विधानसभा के मानसून सत्र में किसानों के मसीहा” बनकर उभरे। उन्होंने अपने क्षेत्र में बिजली,पानी, सिंचाई की बदहाली औऱ बाई पास का मुद्दा नियम 51 के तहत उठाकर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।

विधायक विशंभर 'सदन में गरजे' तो मचा 'हंगामा': नियम 51 के तहत 'दागे सवाल' सदन में विधायक विशंभर सिंह ने कहा कि बबेरू विधानसभा में इन दिनों बिजली कटौती और लो-वोल्टेज ने किसानों की ‘कमर तोड़’ दी है। बिजली इतनी कम आ रही है कि ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे। धान की रोपाई का समय निकल रहा है लेकिन ‘खेत सूखे पड़े’ हैं। अगर तुरंत ‘बिजली नहीं मिली तो किसानों की पूरी फसल चौपट’ हो जाएगी। विधायक विशंभर यहीं नहीं रुके।

विधायक विशंभर 'सदन में गरजे' तो मचा 'हंगामा': नियम 51 के तहत 'दागे सवाल' उन्होंने ‘बिजली और  सिंचाई विभाग के सभी अधिकारियों पर सीधा हमला’ बोला। कहा की यह ‘अधिकारी निकम्मेपन पर उतारू’ हैं। किसान बार-बार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं। ‘सरकार बेबस होकर तमाशा’ देख रही है। विशंभर सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि जब तक बबेरू के किसानों को 24 घंटे बिजली और सिंचाई की सुविधा नहीं मिलती, तब तक वो सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे।

विधायक विशंभर 'सदन में गरजे' तो मचा 'हंगामा': नियम 51 के तहत 'दागे सवाल' विधायक विशंभर यादव के इस ‘आक्रामक तेवर और किसानों के मुद्दे’ को ‘पुरजोर तरीके से उठाने’ के बाद सदन में हंगामा हो गया। विपक्ष ने भी उनका साथ दिया। ‘अब सबकी निगाहें सरकार की कार्यवाई पर टिकी’ हैं। क्या बबेरू के ‘किसानों को राहत मिलेगी या फाइलों में ही उलझ’ कर रह जाएगी?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नहीं मिले भिखारी एवं स्ट्रीट चिल्ड्रेन : औपचारिकता में निपटा खोजों अभियान

मैं मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का भतीजा, हमसे पंगा मत लेना, गाड़ी रोकी तो चालक से बोल दूंगा चढ़ा दो, एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh

तेईस करोड़ 58 लाख़ की लैब ‘कोमा’ में : बांदा में ‘परोसा’ जा रहा है जहर !

City News Uttar Pradesh Desk

21 साल बाद ‘चीखों’ को मिला इंसाफ: दलित युवक की नृशंस हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद

City News Uttar Pradesh

रानी दुर्गावती कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नें मचा दी धूम : दर्शक गये झूम

बसपा चीफ मायावती का बड़ा दावा: अगर ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो नहीं आएगी मोदी सरकार

ब्रेकिंग न्यूज़