27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
तेईस करोड़ 58 लाख़ की लैब 'कोमा' में : बांदा में 'परोसा' जा रहा है जहर !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

तेईस करोड़ 58 लाख़ की लैब ‘कोमा’ में : बांदा में ‘परोसा’ जा रहा है जहर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम साहब सजग हो जाइये ,लापरवाही अब हद पार कर गई है ! 23.58 करोड़ रुपये फूंकने के बाद भी मवई में बन रही मंडलीय फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब मार्च 2023 की डेडलाइन को मुंह चिढ़ा रही है। सीएनडीएस ने काम ऐसा किया कि भवन और आवास 90 फीसदी भी पूरे नहीं हुए। नतीजा, बुंदेलखंड में मिलावटखोरों की चांदी है और “जांच के नाम पर सैंपल आगरा-लखनऊ की सैर” कर रहे हैं।

तेईस करोड़ 58 लाख़ की लैब 'कोमा' में : बांदा में 'परोसा' जा रहा है जहर !पूरे बुंदेलखंड में एक भी खाद्य व औषधि लैब नहीं है। जिले के 286 जांच सैंपल महीनों से आगरा व लखनऊ में धूल फांक रहे हैं। रिपोर्ट कब आएगी, कोई नहीं जानता। तब तक जनता नकली दूध, मिलावटी तेल और नकली दवा गटक रही है। शासन ने दिसंबर 2021 में मंजूरी दी थी। वादा था कि लैब बनते ही 24 घंटे में रिपोर्ट मिलेगी। पर यहां तो 24 महीने में ईंटें भी नहीं जुड़ पाईं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अब कह रहे हैं कि भवन तैयार है। मशीनें लगनी हैं। दो लैब टेक्नीशियन तैनात हो गए हैं। और स्टाफ भी आ जाएगा। ‘उम्मीद’ है कि तीन चार माह में लैब चालू हो जाएगी। मतलब करोड़ों खर्च के बाद भी बुंदेलखंड की सेहत ‘उम्मीद’ के भरोसे चल रही है।

तेईस करोड़ 58 लाख़ की लैब 'कोमा' में : बांदा में 'परोसा' जा रहा है जहर !प्रश्न यह है कि “जब हर सैंपल जांच के लिए तरस” रहा है तो “23 करोड़ की “लैब किसकी मेहरबानी से अधूरी” पड़ी है। सीएनडीएस पर “कार्रवाई का हंटर कब चलेगा”। और जब तक लैब चालू नहीं होती, तब तक मिलावटखोरों को खुला लाइसेंस किसने दे दिया। डीएम साहब, मवई की दीवारें पूछ रही हैं कि हमारी टेस्टिंग कब होगी। क्योंकि जब तक लैब कोमा में है, तब तक बुंदेलखंड की थाली में जहर परोसना सबसे आसान धंधा है ! डेडलाइन को 3 साल बीत गए। अब तो फाइल से निकलकर जमीन पर उतरना चाहिये था। वरना अगला खाद्य कांड इसी लापरवाही की कोख से जन्म लेगा?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले: कर्पूरी को भारत सम्मान मोदी की महानता

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी की नींद उड़ी : जेल में भयभीत कांप रहा हा थरथर !

हिन्दू- मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक जरैली कोठी दरगाह का उर्स बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

आयुक्त अजीत द्वारा गौशालाओं और थाना का निरीक्षण: दिए सुधार के निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा में चुनाव नतीजों पर दो पड़ोसियों में लगी शर्त बनी जिले में चर्चा का विषय, बाइक हारने वाले को नहीं है गम

City News Uttar Pradesh

बांदा : पहाड़ से सिर पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़